फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Plot purchase and finance department of the company will examine transactions

प्लॉट की खरीद और फाइनेंस कंपनी के लेनदेन की जांच करेगा आयकर विभाग

Tue, 20 Dec 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 20 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Plot purchase and finance department of the company will examine transactions
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

सिंचाई विभाग, मेरठ के अधिशासी अभियंता आरके जैन के वसुंधरा सेक्टर-5 स्थित घर पर छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीम ने फाइलों का एक बड़ा गट्ठर और अन्य सामान जब्त किया। आयकर विभाग को सूचना मिली है कि अभियंता के निजी आवास के साथ ही एक खाली प्लॉट है, जो उनका ही है।

इसके अलावा आवास में ही चल रही बेटे की फाइनेंस कंपनी के जरिए भी लेनदेन किया गया है। ऐसे में दो करोड़ का प्लॉट और बेटे की फाइनेंस कंपनी विभाग की जांच के केंद्र बिंदु में रहने के आसार हैं।आयकर विभाग की टीम के करीब 12 अधिकारियों में से आधा दर्जन अधिकारियों ने आरके जैन के बेटे की फाइनेंस कंपनी के दस्तावेज खंगाले।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो अधिकारियों ने बेटे सौरभ जैन की फाइनेंस फर्म की फाइलों की एक मोटी गठरी जब्त की है। इतना ही नहीं अधिकारियों ने आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की, जिसमें यह बात सामने आई कि उनके आवास के बगल में पड़ा करीब 200 वर्गमीटर का खाली प्लॉट भी अभियंता का ही है, जिस पर उन्होंने अपनी चार कारों की पार्किंग बनाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अधिकारियों ने इस प्लॉट के दस्तावेजों को भी जब्त किया। प्लॉट की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।आयकर विभाग के संयुक्त आयकर निदेशक (जांच) एमके जैन ने बताया कि सभी दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जाएगी। इसके बाद ही सभी संपत्तियों की जानकारी आरोपी अभियंता को देनी होगी।


मामले में उनके बेटे से भी पूछताछ की जा सकती है।छापे की सूचना के बाद सुबह से ही उनके घर के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि आरके जैन लंबे समय से यहां रह रहे हैं। उनकी पत्नी, बड़ा बेटा सौरभ, उसकी पत्नी और छोटा बेटा यहां रहते हैं। छापेमारी के दौरान परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे, जबकि आरके जैन मेरठ में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed