{"_id":"5805167b4f1c1b592c7030c8","slug":"pistol-bullets-were-shot-by-police-at-arshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पिस्टल से अर्शी को मारी गईं थीं गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की पिस्टल से अर्शी को मारी गईं थीं गोलियां
ब्यूरो अमर उजाला/ साहिबाबाद
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ा कारोबारी अर्शी मलिक हत्याकांड में पांच हजार रुपये के इनामी शार्प शूटर उस्मान चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से बेल्जियम मेड नाइन एमएम की पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं।
यह पिस्टल प्रतिबंधित बोर की है, जिसे सिर्फ पुलिसकर्मी ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी पिस्टल से अर्शी की गोली मारकर हत्या की गई थी। एसपी सिटी ने बताया कि बरामद पिस्टल या तो किसी पुलिसकर्मी से लूटी गई है या फिर चोरी की गई है।
इसकी तहकीकात की जा रही है। उन्होंने बताया कि उस्मान मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसौली का रहने वाला है। दिल्ली-एनसीआर में सुपारी लेकर हत्याएं करता है। वारदात के बाद से दिल्ली-एनसीआर में छिपा हुआ था।
विज्ञापन
इसे रविवार रात करहेड़ा कट से एक सूचना पर दबोचा गया। बता दें कि 11 मार्च को इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एटीएस सोसायटी में कपड़ा कारोबारी अर्शी मलिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में उस्मान समेत अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, हालांकि मुख्य आरोपी काले अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। उस्मान ने पुलिस को बताया कि हत्याकांड के बाद वह एक बार दिल्ली में काले से मिला था।