{"_id":"5921ccc34f1c1b417353601a","slug":"photo-and-porn-comments-on-facebook-family-left-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर डाले फोटो और अश्लील कमेंट, परिवार ने छोड़ा घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर डाले फोटो और अश्लील कमेंट, परिवार ने छोड़ा घर
ब्यूरो , अमर उजाला मोदीनगर
Updated Sun, 21 May 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़ोस के मुंहबोले देवर ने एक महिला के फोटो और वीडियो फेसबुक पर डालकर अश्लील कमेंट कर दिए। बदनामी के डर से महिला का परिवार पलायन कर चुका है। इसके बावजूद युवक अपनी हरकत से बाज नहीं आया और दोबारा फोटो डाले व अश्लील कमेंट किए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
नगर की एक कालोनी में महिला परिवार सहित रहती है। आरोप है कि पड़ोसी युवक महिला का मुंहबोला देवर लगता है। इसके चलते घर में युवक का आना-जाना लगा रहता था। करीब छह माह पूर्व दोनों के परिवार में किसी बात पर झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक ने तीन माह पूर्व महिला के फोटो और वीडियो फेसबुक पर डालकर अश्लील कमेंट्स कर दिए। मामले को लेकर दोनों परिवार के बीच कहासुनी हो गई। बदनामी के डर से महिला का परिवार किसी दूसरे शहर में चला गया।
विज्ञापन
आरोपी युवक ने चार दिन पूर्व दोबारा महिला के फोटो और वीडियो फेसबुक पर डालकर अश्लील कमेंट किए। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता शनिवार रात थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
एसओ सरताज अहमद ने बताया कि सोनू नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।