फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Petrol pump manager robbed of Rs 60 thousand

पेट्रोल पंप के मैनेजर से 60 हजार रुपये लूटे

Fri, 20 Jan 2017 12:46 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Fri, 20 Jan 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump manager robbed of Rs 60 thousand
2000 rupees

चिरोड़ी गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने बुधवार रात पेट्रोल पंप के मैनेजर को गन प्वाइंट पर लेकर 60 हजार रुपये लूट लिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में जुट गई है।      

विज्ञापन


जितेंद्र कुमार निवासी सिरौली का चिरोड़ी गांव के बाहर चौधरी किसान सेवा केंद्र के नाम से पेट्रोल पंप है। बुधवार रात मैनेजर सुदेश कुमार आफिस में बैठे थे, जबकि सेल्समैन विनोद और विकास पंप पर गाड़ियों में पेट्रोल डाल रहे थे। इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे।
विज्ञापन


दो बदमाशों ने दोनों सेल्समैनों को गन प्वाइंट पर ले लिया, जबकि एक बदमाश मैनेजर के रूम में जा पहुंचा। यहां बदमाश ने मैनेजर को गन प्वाइंट पर लेकर उनसे 60 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देकर तीनों बदमाश बाइक से भाग गए। सारी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनेजर ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। जानकारी मिलने पर जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे, उन्होंने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसएचओ ओपी चौधरी का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।


पहले भी हो चुकी है लूट
पंप संचालक जितेंद्र कुमार का कहना है कि 17 दिसंबर को भी बाइक सवार तीन बदमाश सेल्समैन से 80 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस से घटना की शिकायत भी की गई थी, लेकिन आज तक पुलिस इस वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed