फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   party at Foster Heights on arrest of ‘Builder Baba’

बिल्डर बाबा की गिरफ्तारी पर फोस्टर हाईट्स में जश्न

Wed, 01 Mar 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद Updated Wed, 01 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
party at Foster Heights on arrest  of ‘Builder Baba’
sachin dutta

पूर्व महामंडलेश्वर सचिन दत्ता ने धोखाधड़ी से दिल्ली में ही नहीं की बल्कि गाजियाबाद में भी करोड़ों रुपये के वारे-न्यारे किए। क्रासिंग्स रिपब्लिक स्थित फोस्टर हाईट्स सोसायटी बनाकर एक-एक फ्लैट पर दो से तीन बार तक बैंकों से लोन लिया।

विज्ञापन


रेजिडेंट्स का कहना है कि करीब 80 करोड़ की हेराफेरी करके बिल्डर यहां से भागा था। इस मामले में विजय नगर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई। बिल्डर के पकड़े जाने पर रेजिडेंट्स इतने खुश दिखे कि उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन


गाजियाबाद की फोस्टर हाइट्स सोसायटी को बिल्डर सचिन दत्ता की कंपनी ने ही बनाया था। सोसायटी का आलम यह है कि सीवर ड्रेनेज, बिजली, पानी की व्यवस्था रेजिडेंट्स को खुद करनी पड़ी। सोसायटी की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष पीके शर्मा ने बताया कि उनके यहां 100 से ज्यादा फ्लैट्स है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डर ने लगभग सभी फ्लैट्स पर बैंक अधिकारियों से मिलीभगत करके दो से तीन बार लोन रखा है। इस मामले की सीबीआई जांच हो तो बैंक  भ्रष्ट बैंक अधिकारियों की भी पोल खुल सकती है। उन्होने बताया कि लोन का नोटिस रेजिडेंट्स के पास आते हैं। सोसायटी में बेसिक सुविधाएं भी नहीं दी गईं। रेजिडेंट्स ने मिलकर 30 लाख रुपये इकट्ठा किए। तब कहीं बिजली और पानी मिल पा रहा है।

प्लानिंग करके की धोखाधड़ी
बिल्डर सचिन दत्ता ने कागजों पर सोसायटी की 15वीं मंजिल को दिखाकर बैंक से लोन ले लिया। जबकि वास्तविकता है कि 15 वीं मंजिल बनी ही नहीं है। इससे बड़ा फ्रॉड और क्या होगा कि जीडीए से सोसायटी की इस मंजिला का नक्शा ही पास नहीं है।

क्या कहते हैं जांच अधिकारी
इस मामले की जांच कर रहे एसआई गोपीचंद का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने बिल्डर सचिन दत्ता को 10 दिन की रिमांड पर लिया है। गाजियाबाद में भी इस पर मुकदमा दर्ज है। इसलिए गाजियाबाद पुलिस भी कोर्ट में रिमांड पर लेने के लिए अर्जी देगी।


बोले रेजिडेंट्स
सचिन दत्ता ने हजारों लोगों को ठगा है। इसलिए सरकार खुद आगे बढ़कर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करे। ताकि दूसरे बिल्डर ऐसा करने से बचे। - मयंक

हम अंत तक लड़ाई लड़ेंगे। मामला कोर्ट में है, लेकिन आरडब्ल्यूए जिला प्रशासन के माध्यम से मांग करेगी कि इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। - पीके शर्मा

सचिन दत्ता जैसे बिल्डरों को सजा होती है तो यह आम आदमी की जीत होगी। पुलिस निष्पक्ष तरीके से दोषियों को सजा दिलाए, यही कामना है। - एसके अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed