{"_id":"593c34ee4f1c1b4c078b48c9","slug":"one-lakh-sherwani-did-not-get-away-from-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख की शेरवानी नहीं दिलाने पर भागा था घर से","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख की शेरवानी नहीं दिलाने पर भागा था घर से
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से 17 दिन पहले घर छोड़कर गए विदेशी बैंक के ट्रेवल सुपरवाइजर को पुलिस ने कोलकाता से बरामद कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि शादी के लिए एक लाख रुपये की शेरवानी न दिलाने से वह नाराज था। 19 जून को उसकी शादी होनी है। पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
एसआई अजय वर्मा ने बताया कि दो जून को संजय नगर निवासी विपिन कुमार (26) घर से खरीदारी करने चांदनी चौक जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। मोबाइल पर काल करने पर वह फोन नहीं उठा रहा था। पांच जून को परिजनों उसके अपहरण का अंदेशा जताते हुए कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
दरअसल, चार साल पहले विपिन के दादरी निवासी भतीजे मुकेश की शादी से एक माह पहले अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। ऐसे में परिजनों ने उसके साथ भी अनहोनी की आशंका जताई थी।पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर विपिन को कोलकाता के न्यू टाउन इलाके के एक पीजी से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि घर छोड़ने से करीब एक सप्ताह पहले उसने एक शेरवानी का डिजाइन भाई वरुण को दिखाया था। शेरवानी एक लाख रुपये की थी। ऐसे मेें भाई ने शेरवानी दिलाने से मना करते हुए उसके थप्पड़ मार दिया था। इससे वह नाराज था। बता दें कि विपिन नोएडा स्थित एक विदेशी बैंक में ट्रेवल सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है।