फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Old woman died after falling from 12th floor

12वीं मंजिल से गिरकर वृद्धा की मौत

Thu, 17 Nov 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 17 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Old woman died after falling from 12th floor
Building - फोटो : अमर उजाला

एनएच-24 स्थित महागुन सोसायटी के एक टावर की 12वीं मंजिल से गिर कर वृद्धा की मौत हो गई है, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।मृतका सूरज मणि (70) पत्नी हरिलाल जायसवाल मूलरूप से शिगरापुर वाराणसी की रहने वाली थीं।

विज्ञापन


वह एनएच-24 स्थित महागुन सोसायटी में सिद्धि टावर की 13वीं मंजिल पर बड़े बेटे रविकांत के साथ बीते दस सालों से रह रही थीं। रविकांत नोएडा सेक्टर-24 स्थित एक बीपीओ में जॉब करते हैं। रविकांत ने बताया कि उनका छोटा भाई रूपेश जायसवाल अमेरिका में जॉब करता है।
विज्ञापन


रविकांत का परिवार और रूपेश की पत्नी दीप्ति सोसायटी के सिद्धि टावर की 13वीं मंजिल पर आमने सामने के फ्लैैट में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां छोटे भाई की पत्नी दीप्ति के साथ रहती थीं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे उनकी मां संदिग्ध परिस्थितियों में पैर फिसलने के दौरान टावर की 12वीं मंजिल पर जीने की बालकनी से नीचे गिर गईं,
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।रविकांत ने पुलिस को बताया कि उनके पिता हरिलाल का चार साल पूर्व निधन हो गया था। तब से  मां डिप्रेशन में थीं और बीमार रहती थीं। उन्होंने बताया कि बुधवार को उनके पिता की चौथी बरसी थी, जिसे लेकर भी उनकी मां तनाव में थीं। व


हीं, इस संबंध में एसओ कविनगर अवधेश यादव ने बताया कि परिजनों ने महिला की मौत को हादसा बताते हुए लिखित पत्र पुलिस को सौंपा और शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने की मांग की, जिसके बाद बिना पोस्टमार्टम शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed