फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Of five officers reached GDA Team, CAG audit commences

जीडीए पहुंची पांच अफसरों की टीम, शुरू हुआ सीएजी ऑडिट

Mon, 10 Apr 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 10 Apr 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Of five officers reached GDA Team, CAG audit commences
सीएजी ऑडिट - फोटो : Demo Pic.

लंबे विवाद के बाद आखिरकार जीडीए में सीएजी ऑडिट शुरू हो गया। सोमवार सुबह 10 बजे ही कैग ऑडिटर्स की पांच सदस्यीय टीम जीडीए दफ्तर पहुंची और अधिकारियों संग बैठक की। ऑडिट टीम ने प्रभारी वीसी और वित्त विभाग के अफसरों से वार्ता की।

विज्ञापन


पहले दिन फाइलों की जांच तो नहीं की गई, लेकिन प्रक्रिया पर मंथन हुआ। वहीं टीम के बैठने के लिए स्थान तय किया गया। कैग की टीम मीडिया से बचती रही। उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार किया।
विज्ञापन


राजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंची कैग की टीम में चार अन्य सदस्य मनोज गोयल, प्रहलाद सिंह, सर्वेश कुमार गौतम और अंशु भी शामिल हैं। फिलहाल पांच अधिकारी जीडीए की फाइलों का ऑडिट करेंगे। जरूरत पड़ी तो तीन अन्य सदस्य भी ऑडिट करने जीडीए पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह पहुंची टीम ने पहले प्रभारी वीसी रवींद्र गोडबोले और फाइनेंस कंट्रोलर समेत सीनियर अधिकारियों से मुलाकात की और फिर ऑडिट को लेकर वार्ता की गई। प्रभारी वीसी रवींद्र गोडबोले ने बताया कि पहले दिन टीम के दफ्तर चिह्नित किया गया और फाइलों के आदान-प्रदान की प्रक्रिया पर मंथन हुआ।

मंगलवार को अवकाश के चलते कार्यालय बंद रहेगा। अब बुधवार से ऑडिट टीम को पत्रावलियां उपलब्ध कराई जाएंगी और टीम उनका ऑडिट करेगी। उधर, मीडिया ने ऑटिड टीम से जानकारी चाही गई कि वह किसी खास तरह के कार्यों से संबंधित या एक निर्धारित रकम से


ज्यादा की पत्रावलियों का ऑडिट करेंगे या सभी फाइलों का तो उन्होंने इस पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। माना जा रहा है कि ऑडिट की यह प्रक्रिया महीनों तक चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed