{"_id":"584078e54f1c1be665de7605","slug":"nrhm-scam-banda-s-former-cmo-warrant","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरएचएम घोटाला: बांदा के पूर्व सीएमओ के वारंट जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरएचएम घोटाला: बांदा के पूर्व सीएमओ के वारंट जारी
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Fri, 02 Dec 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
court shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरएचएम घोटाले के एक मामले में बांदा के पूर्व सीएमओ परिवार कल्याण डा. रामकृपाल आर्य के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर 9 जनवरी तक कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।
सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह एवं अनुराग मोदी के अनुसार बांदा जिला अस्पताल एनआरएचएम योजना के तहत खरीदी गई दवा और उपकरणों में लाखों रुपये का घोटाला सामने आया है।
सीबीआई ने इस मामले में बांदा के पूर्व सीएमओ परिवार कल्याण डा. रामकृपाल आर्य के साथ ही कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। सीबीआई चार्जशीट भी कोर्ट में पेश कर चुकी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को डा. रामकृपाल आर्य को कोर्ट में पेश होना था, मगर वह नहीं पहुंचे। इस पर विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने आरोपी के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिए।
आईएएस प्रदीप शुक्ला कोर्ट में पेश:
एनआरएचएम घोटाले के ही एक अन्य मामले में यूपी के सीनियर आईएएस प्रदीप शुक्ला बृहस्पतिवार को सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश हुए। इस मामले में सीबीआई ने प्रदीप शुक्ला के अलावा पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा, शिवशंकर सिंह और तीन प्राइवेट व्यक्ति राकेश कुमार टंडन, अनूप कुमार टंडन और प्रदीप कुमार टंडन को आरोपी बना रखा है।
मामले की सुनवाई के लिए विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने 9 जनवरी की तारीख नियत की है।