फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nilgai save car trips upturned, uncle-nephew's death

नीलगाय को बचाने के चक्कर में कार पलटी, चाचा-भतीजे की मौत

Sun, 17 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 17 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Nilgai save car trips upturned, uncle-nephew's death
नीलगाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

स्टेट हाईवे-57 पर आवास विकास परिषद के पास नील गाय से बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में कार सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, अन्य परिजनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

  
पंचलोक गांव निवासी दिनेश शर्मा ने चार दिन पहले एक इंडिका कार खरीदी थी। शनिवार शाम करीब साढे़ पांच बजे वह डूंडाहेड़ा खेकड़ा स्थित धार्मिक स्थल के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। वह कार चला रहे थे, जबकि उनके चाचा अविनाश, भाई सुशील और भतीजा नमन कार में बैठे थे।
विज्ञापन


जब वह आवास विकास परिषद पार कर मंडोला गांव के पास पहुंचे तो कार के सामने अचानक नील गाय आ गई। गाय को बचाने के दौरान वह कार से नियंत्रण खो बैठे। इसकी वजह से कार पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार पांच बार पलटी और घिसटते हुए काफी दूर जाकर रुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में बैठे अविनाश (70) और दिनेश (48) की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुशील और नमन के सिर, हाथ, कमर, पैर में चोटें आई हैं। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed