{"_id":"572662e24f1c1b7f2b5cd7e8","slug":"neither-of-the-officers-broke-the-passenger-on-arrival","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों के न पहुंचने पर भड़के यात्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफसरों के न पहुंचने पर भड़के यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 02 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन
- फोटो : ANI
फैजाबाद एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण तुरंत रेलवे अफसरों को सूचना दी गई, लेकिन दुर्घटना के ढाई घंटे बाद तक भी रेलवे का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। कुछ यात्री एनएच-24 पर रात बिताने को मजबूर थे।
विज्ञापन
फैजाबाद के घुसायाना मोहल्ले के कलीमुल्ला दो साथियों के साथ एस-2 में सफर कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सब कुछ इतनी जल्दबाजी में हुआ कि कुछ पता नहीं लगा। सिविल लाइन फैजाबाद निवासी अब्दुल वाहिद और फैयाज अहमद ने बताया कि रेलवे अफसरों के मौके पर न पहुंचने के कारण यात्रियों में काफी गुस्सा है।
विज्ञापन
फैजाबाद एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण ट्रेन में सफर कर रहे यात्री किसी प्रकार ट्रेन से निकलकर नेशनल हाईवे-24 पर आ गए, जिसके बाद वह गंतव्य की ओर जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगे। उन्हें जो वाहन मिला, उसी से लिफ्ट मांगकर पहुंचे। जिन यात्रियों को वाहन नहीं मिल रहा था, वह हाईवे पर ही रात बिताने को मजबूर थे।
विज्ञापन
