फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Neetu and disclosure statement may

नीतू के बयान से हो सकते हैं और खुलासे

Sun, 25 Sep 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 25 Sep 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
Neetu and disclosure statement may
अपराध - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। फैक्ट्री मालिक सुधीर यादव की मौत मामले में उनकी पत्नी नीतू के बयान से कई और खुलासे हो सकते हैं। गोली लगने से घायल नीतू का नोएडा के जेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, रविवार देर शाम तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी, जिस कारण कविनगर पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी किराएदार को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

कार्यवाहक एसपी सिटी राजेश सिंह ने बताया कि नीतू के बयान इस मामले में सबसे अहम होंगे।

उनकी तबीयत में सुधार होने पर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। बच्चों ने सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग पहचानी है, जो सुधीर यादव की है। लेकिन अलग-अलग तरीके से सुसाइड करने से कई बातें अनसुलझी लग रही हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, विवेकानंद नगर में रविवार को भी तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। वहीं, सुधीर-नीतू के बच्चे अलीगढ़ चले गए हैं, घर पर ताला लगा है। बता दें कि शुक्रवार रात विवेकानंद नगर में प्रधान पति सुधीर यादव ने जहर खाकर जान दे दी थी, जबकि उनकी पत्नी नीतू ने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की थी।


दोनों के हस्ताक्षर किए हुए दो सुसाइड नोट पुलिस को मिले थे, जिनमें से एक में यह कदम उठाने की वजह किराएदार का परेशान करना लिखा हुआ है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने किराएदार को हिरासत में ले लिया था। सुधीर अलीगढ़ जिले के दादो क्षेत्र के मुजफ्फरा गांव के रहने वाले थे। वह पूर्व प्रधान थे, जबकि उनकी पत्नी नीतू वर्तमान में प्रधान हैं।

मैं नहीं कर रहा था परेशान: आरोपी
आरोपी किराएदार ने पुलिस को बताया है कि वह नीतू को परेशान नहीं कर रहा था। न ही उसने ऐसा कुछ किया है, जिससे सुधीर या नीतू इस तरह का कदम उठाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed