{"_id":"57126f434f1c1b60684a6ac4","slug":"municipality-employees-hostage-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका कर्मचारियों को बंधक बनकर पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर पालिका कर्मचारियों को बंधक बनकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुरा मोहल्ले में पशुओं के अवैध कटान की शिकायत पर छापा मारने गई नगर पालिका टीम को बंधक बना लिया गया। पुलिस की मौजूदगी में कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा गया।
विज्ञापन
कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस मौके से हट गई, जिस पर अवैध पशु कटान के कारोबारी उन पर हावी हो गए। बाद में पुलिस बल के आने पर कर्मचारियों के बंधनमुक्त कराया जा सका और दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। नगर पालिका कर्मचारियों की शिकायत पर तीन कारोबारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह साढ़े सात बजे जमालपुरा कालोनी में पशुओं के अवैध कटान की सूचना मिलने पर नगर पालिका कर्मचारी और पुलिस छापेमारी के लिए पहुंचे। पुलिस को देखकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। आरोप है कि इस दौरान कम पुलिस बल होने के चलते पुलिस पीछे हट गई।
विज्ञापन
इस दौरान नगर पालिका कर्मचारियों को लोगों ने बंधक बना लिया। बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई। इस मौके पर मौजूद पुलिस ने और पुलिस बल बुलाया। करीब 20 मिनट बाद अतिरिक्त पुलिस बल के आने पर कर्मचारियों को बंधनमुक्त कराया जा सका।
पुलिस ने पशुओं के अवैध कटान के आरोप में ताजुद्दीन, चरबूद्दीन को हिरासत में ले लिया गया पुलिस ने मौके से तीन भैंसों के अवशेष बरामद किए हैं।
सीओ लोनी अनिल यादव ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हिरासत में लिए गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फरार साथी की तलाश की जा रही है।