फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Municipality employees hostage, beaten

नगर पालिका कर्मचारियों को बंधक बनकर पीटा

Sun, 17 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 17 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Municipality employees hostage, beaten
प‌िटाई - फोटो : अमर उजाला

जमालपुरा मोहल्ले में पशुओं के अवैध कटान की शिकायत पर छापा मारने गई नगर पालिका टीम को बंधक बना लिया गया। पुलिस की मौजूदगी में कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा गया।

विज्ञापन


कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस मौके से हट गई, जिस पर अवैध पशु कटान के कारोबारी उन पर हावी हो गए। बाद में पुलिस बल के आने पर कर्मचारियों के बंधनमुक्त कराया जा सका और दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। नगर पालिका कर्मचारियों की शिकायत पर तीन कारोबारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



    शनिवार सुबह साढ़े सात बजे जमालपुरा कालोनी में पशुओं के अवैध कटान की सूचना मिलने पर नगर पालिका कर्मचारी और पुलिस छापेमारी के लिए पहुंचे। पुलिस को देखकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। आरोप है कि इस दौरान कम पुलिस बल होने के चलते पुलिस पीछे हट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नगर पालिका कर्मचारियों को लोगों ने बंधक बना लिया। बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई। इस मौके पर मौजूद पुलिस ने और पुलिस बल बुलाया। करीब 20 मिनट बाद अतिरिक्त पुलिस बल के आने  पर कर्मचारियों को बंधनमुक्त कराया जा सका।


 पुलिस ने पशुओं के अवैध कटान के आरोप में ताजुद्दीन, चरबूद्दीन को हिरासत में ले लिया गया पुलिस ने मौके से तीन भैंसों के अवशेष बरामद किए हैं।


सीओ लोनी अनिल यादव ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हिरासत में लिए गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फरार साथी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed