फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   mother soldier killed in a road accident, father injured

सड़क हादसे में सिपाही की मां की मौत, पिता घायल

Thu, 17 Mar 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 17 Mar 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
mother soldier killed in a road accident, father injured
हादसा

स्कूटर से मंदिर जा रहे सिपाही के माता-पिता को बृहस्पतिवार सुबह मेरठ मोड़ पर बस चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही की मां की मौके  पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन



ऊदल नगर एफ -ब्लॉक में रतन सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह सिल्वर लाइन प्रेसटाइज स्कूल में सुपरवाइजर हैं। रतन सिंह के दो बेटे प्रदीप, संदीप और बेटी वंदना है। संदीप उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है और फिलहाल वाराणसी में तैनात है।
विज्ञापन


रतन सिंह ने बताया कि सुबह साढे़ छह बजे वह पत्नी अवधेश उर्फ मुन्नी के साथ स्कूटर पर मोहन नगर मंदिर जा रहे थे। मेरठ मोड़ से जीटी रोड की तरफ मुड़ते ही उन्हें पीछे से बस चालक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में अवधेश को गंभीर चोट आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सिहानी गेट पुलिस दोनों को एमएमजी अस्पताल ले गई, जहां अवधेश को मृत घोषित कर दिया गया। रतन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई।

सिहानी गेट एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि रतन की शिकायत पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed