फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Morning Walk out on the soldier's body was found on railway track

मॉर्निंग वॉक पर निकले सिपाही का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Thu, 21 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 21 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Morning Walk out on the soldier's body was found on railway track
का्रइम - फोटो : अमर उजाला

मॉर्निंग वॉक के लिए निकले सिपाही सतेंद्र सिंह (30) का बुधवार को हिंडन बैराज के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिला। ईयरफोन लगा होने के कारण अंदेशा है कि वह ट्रेन की चपेट में आ गए हैं। उनका मोबाइल गायब है। हत्या और हादसे दोनों एंगल से विजयनगर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


सतेंद्र विजयनगर के राहुल विहार में रहते थे। वह मुरादाबाद में ट्रेनिंग कर रहे थे। घर आए हुए थे। सुबह करीब सात बजे राहगीरों ने उनका शव रेलवे ट्रैक पर देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। दूसरी ओर, दोपहर तक सिपाही घर नहीं पहुंचा तो परिजन तलाश में निकले।
विज्ञापन


शव की सूचना पर परिजन मोर्चरी पहुंचे और सतेंद्र की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि सतेंद्र घर में इकलौता बेटा था। उनके पिता रमेश भी यूपी पुलिस में ड्राइवर हैं और नोएडा में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घर से निकलते वक्त वह कहकर गया था कि आज उसे मुरादाबाद में ही आमद भी करवानी है। मॉर्निंग वॉक के बाद वह वहां जाएगा। एसएसआई एसपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हादसे की वजह का पता चल सकेगा।

सात घंटे पहले एक और युवक का मिला था शव
गाजियाबाद। हिंडन बैराज पर जिस जगह सिपाही सतेंद्र का शव मिला है। वहां से ढाई सौ मीटर दूर एक युवक (35) का शव मंगलवार रात 12 बजे के करीब पुलिस को मिला था। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।


गुलधर स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत
गाजियाबाद। गुलधर स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। कविनगर पुलिस जांच कर रही है।

यात्री शेड में मिला अधेड़ का शव
गाजियाबाद। विजयनगर में बाईपास तिराहे के पास यात्री शेड में बुधवार दोपहर अधेड़ का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची विजयनगर पुलिस ने जांच की। आसपास के लोगों ने बताया कि अधेड़ को आसपास भीख मांगते हुए देखा गया था। शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed