फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Momos anger over the death of the seller, the jammed highway

मोमोज विक्रेता की मौत पर गुस्सा, हाईवे किया जाम

Sat, 23 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी Updated Sat, 23 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Momos anger over the death of the seller, the jammed highway
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
राजीव गार्डन कालोनी में एचटी लाइन टूटकर गिरने से मोमोज विक्रेता मनोज प्रजापति की मौत से गुस्साए कालोनी के लोगों ने शुक्रवार की दोपहर स्टेट हाईवे-57 स्थित दो नंबर बस स्टेंड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


लोगों की मांग थी कि मृतक के परिजनों की आर्थिक मदद की जाए। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात राजीव गार्डन कालोनी में मनोज प्रजापति पर एचटी लाइन टूटकर गिर गई थी। उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने रात में सब स्टेशन में तोड़फोड़ भी की थी। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे कालोनी के लोग स्टेट हाईवे-57 स्थित दो नंबर बस स्टैंड पर पहुंचे। लोगों ने रोड जाम कर मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की।

भारी पुलिस बल, भाजपा नेता नंदकिशोर गुर्जर और सपा नेता कमल शर्मा ने लोगों को समझाया। तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, सीओ अनिल यादव ने मृतक के परिजनों को 30 हजार रुपये का चेक दिया।

उन्होंने मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन और बेटी की शादी के लिए शासन से मदद दिलाने का भी आश्वासन दिया। इस पर लोग शांत हो गए। करीब दो बजे शव को घर लाया गया, जहां पुलिस बल की मौजूदगी में कालोनी स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सीओ अनिल यादव ने बताया कि पावर कारपोरेशन के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


सघन आबादी के क्षेत्रों में होगी तारों की गार्डिंग
पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता एके चौधरी ने शुक्रवार को मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही एचटी लाइन के नीचे दुकानें और मकान नहीं बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सघन आबादी वाले क्षेत्रों में अगले दो माह में तारों की गार्डिंग कराई जाएगी, जिससे हादसों को टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed