{"_id":"58c2dc384f1c1b1574dc41a9","slug":"mobile-theft-from-the-scooters-of-the-students-who-took","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने गए छात्रों की स्कूटी से मोबाइल चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा देने गए छात्रों की स्कूटी से मोबाइल चोरी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
mobile
- फोटो : mobile
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेंद्र नगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल के सामने खड़ी 10 स्कूटी की डिग्गियों का लॉक तोड़कर चोरों ने 20 छात्रों के मोबाइल चोरी कर लिए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।शालीमार गार्डन निवासी प्रबल कुमार खेतान पब्लिक स्कूल में 12 वीं कक्षा का छात्र है। उसका 12वीं कक्षा का सेंटर राजेंद्र नगर के नेशनल पब्लिक स्कूल में पड़ा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह वह साथियों के साथ स्कूटी से परीक्षा देने सेंटर पर गया था। उसने और उनके साथियों ने अपने मोबाइल अपनी स्कूटी की डिक्की में लॉक कर रख लिए। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब छात्र पेपर देकर निकले तो 10 स्कूटी की डिग्गियों के लॉक टूटे थे। अंदर रखे करीब 20 मोबाइल गायब थे।
विज्ञापन
पीड़ित छात्र रोबिन, मुस्कान, अपूर्व ने आरोप लगाया कि स्कूल का गार्ड गेट पर ही तैनात था। इसके बाद भी गेट के पास खड़ी उनकी स्कूटी के ताले टूट गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 100 नंबर पर कॉल करने के बाद भी पुलिस नहीं आई।
विज्ञापन
एक छात्र की स्कूटी में ही उसका पर्स और अन्य सामान पड़ा था। एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।