{"_id":"582212544f1c1b6729b38a01","slug":"mms-was-by-threatening-to-rape-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएस वायरल करने की धमकी देकर करवाते थे रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमएमएस वायरल करने की धमकी देकर करवाते थे रेप
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
एमएमएस
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में किशोरी को अगवा कर रेप के मामले में पुलिस जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। पता चला है कि किशोरी का एमएमएस बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर रेप करवाया जाता था। दूसरी तरफ, मंगलवार को किशोरी की तबीयत बिगड़ गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता से पूछताछ में सामने आया है कि महिला ने उसका एमएमएस बना लिया था, जिसको वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए जाते थे। किशोरी का कहना है कि रोज दो से तीन युवक उससे रेप करते थे। विरोध पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मंगलवार को आरोपी महिला सीमा, पति सुरेश और मकान मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि करीब 15 दिन पहले किशोरी को उसकी दूर की रिश्ते की चाची सीमा बहला फुसलाकर बंथला ले गई। वहां पर उसे बंधक बना कर सीमा के पति सुरेश, मकान मालिक उदय प्रकाश सहित कई अन्य लोगों ने रेप किया।
विज्ञापन
सोमवार को पीड़िता किसी तरह वहां से भाग कर घर पहुंची थी और पुलिस को मामले की जानकारी दी थी।