फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Missing contractor to son Whitsap, will do suicides

लापता कांट्रेक्टर ने बेटे को किया व्हॉट्सएप, कर लूंगा सुसाइड

Thu, 13 Apr 2017 01:36 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Thu, 13 Apr 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
Missing contractor to son Whitsap, will do suicides
demo pic - फोटो : अमर उजाला

मोहन नगर स्थित ऑफिस से सोमवार से लापता कांट्रेक्टर का बेटे को भेजे गए मैसेज के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। कांट्रेक्टर ने बेटे को मैसेज किया कि उनके पार्टनर ने लाखों रुपये हड़प लिए हैं। जिससे परेशान होकर वह सुसाइड करने जा रहे हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अब कांट्रेक्टर की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली शाहदरा निवासी सुनील गोयल (49) कांट्रेक्ट पर फव्वारा लगाने का काम करते हैं। पार्टनर के साथ मिलकर उन्होंने मोहन नगर में ऑफिस भी खोल रखा है। सुनील गोयल के बेटे विवेक ने बताया कि सोमवार को उनके पिता ऑफिस जाने के लिए निकले थे। वह देर रात तक घर नहीं आए तो उनकी तलाश की गई। कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


उनके पार्टनर से बातचीत की गई, लेकिन उन्हें भी सुनील के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने थाना साहिबाबाद में पिता की गुमशुदगी की शिकायत दी है। विवेक ने बताया कि वह सोमवार को किसी काम से बाहर गए थे। देर रात घर पहुंचे। इस दौरान उनका फोन बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उन्होंने फोन चार्ज करके ऑन किया तो रात करीब दो बजे व्हाट्सएप पर पिता के मैसेज मिले। एक मैसेज साढ़े नौ बजे आया था। जिसमें लिखा था कि वह देहरादून जा रहे हैं। दूसरे मैसेज में लिखा था कि उनके पार्टनर ने लाखों रुपये का गबन कर लिया है। वह आत्महत्या करने जा रहे हैं।

विवेक का कहना है कि उनके पिता ने आत्महत्या का दोषी बिजनेस पार्टनर को बताते हुए उसे कभी माफ न करने को कहा है। मैसेज आते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और एक टीम को देहरादून रवाना कर दिया गया है।


एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि सुनील के मिलने के बाद उनके घर से जाने के कारण सामने आ सकेंगे। उनके पार्टनर से भी पूछताछ की जा रही है।
 
कई दिन से डिप्रेशन में था कांट्रेक्टर
परिजनों ने बताया कि रुपयों के विवाद को लेकर उनके पिता कई दिन से परेशान थे। जिसके चलते वह घर के लोगों से ठीक से बात भी नहीं कर रहे थे। हालांकि उन्होंने पार्टनर के साथ हुए विवाद की जानकारी उन्हें नहीं दी। मैसेज आने के बाद से परिजन बेहद घबराए हुए हैं। कांट्रेक्टर का एक बेटा और एक बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed