फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mi-35 and Mi-17 helicopters will protect Delhi NCR

एमआई-35 व एमआई-17 हेलीकॉप्टर करेंगे दिल्ली-एनसीआर की रक्षा

Mon, 16 Jan 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 16 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mi-35 and Mi-17 helicopters will protect Delhi NCR
mi 17 - फोटो : file photo

   

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान लाल किले से लेकर इंडिया गेट तक की सुरक्षा की तैयारी गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में शुरू कर दी गई है। एयरफोर्स के आधा दर्जन से अधिक एमआई-35 और एमआई-17 हेलीकॉप्टर सिर्फ परेड रूट की नहीं बल्कि पूरी दिल्ली-एनसीआर की सुरक्षा में रहेंगे।

25 जनवरी की रात से ही एयरफोर्स के खोजी हेलीकॉप्टर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद हो जाएंगे। 26 जनवरी की परेड के दौरान किसी भी हमले की आशंका को देखते हुए खुफिया एजेंसियां पहले से अलर्ट हो गई हैं। परेड के दौरान पूरे दिल्ली-एनसीआर की सुरक्षा का जिम्मा वायुसेना के कंधे पर है।
विज्ञापन


इसके लिए हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से एमआई-17 और एमआई-35 यूनिट को तैयार किया जा रहा है। 26 जनवरी के लिए आधा दर्जन से अधिक हेलीकॉप्टर दिल्ली-एनसीआर की निगरानी करेंगे। हिंडन एयरबेस में हेलीकॉप्टरों की ड्रिल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरफोर्स के वेस्टर्न एयरकमांड पीआरओ ग्रुप कैप्टन संदीप मेहता ने बताया कि हिंडन एयरफोर्स की हेलीकॉप्टर यूनिट गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।     

हेलीकॉप्टर में रहेंगे एयरफोर्स कमांडो      
अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक हेलीकॉप्टर में 8 एयरफोर्स कमांडो की टीम तैनात रहेगी, जो किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने में सक्षम है। यह टीम अत्याधुनिक हथियारों के साथ बुलेट प्रूफ जैकेट और बायनाकुलर्स (दूरबीन) आदि से भी लैस होगी।


आपातकालीन स्थिति के दौरान कमांडो टीम ही हेलीकॉप्टर के जरिए लोगों का रेस्क्यू भी करेगी।      

यह है एमआई-35 और एमआई-17 की ताकत      
एमआई-35 और एमआई-17 हेलीकॉप्टर न सिर्फ पूरी तरह से आधुनिक हथियारों से लैस हैं बल्कि मौसमी राडार युक्त हेलीकॉप्टर भी हैं। मीडियम वजन के यह हेलीकॉप्टर आधुनिक बंदूकों से युक्त हैैं, जो दुश्मन को पलक झपकने से पहले ही खत्म करने की क्षमता रखते हैं। हेलीकॉप्टर अंधेरे में भी खतरे को ढूंढ निकालने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed