फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Medical store operator shot dead trying to kill

मेडिकल स्टोर संचालक ने गोली मारकर की जान देने की कोशिश

Thu, 12 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Thu, 12 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Medical store operator shot dead trying to kill
shot - फोटो : demo pic

प्रापर्टी विवाद से तंग एक मेडिकल स्टोर संचालक ने बुधवार रात अपने घर में ही तमंचे से खुद को गोली मारकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि लाजपतनगर बी ब्लाक में तरुण गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। वह पास ही में अपना मेडिकल स्टोर चलाते हैं। बुधवार देर रात करीब 11 बजे वह घर पहुंचे और अपने कमरे में जाकर खुद को गोली मार ली। गोली चलने तरुण जमीन पर गिरे पड़े थे।
विज्ञापन


उनके सिर से खून बह रहा था। परिजन उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां से गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि मामले में परिजनों से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जांच में सामने आ रहा है कि एक प्लाट को लेकर उनका किसी से विवाद चल रहा था।   उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई होगा। तरुण की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed