{"_id":"57a3925b4f1c1bc3762ba896","slug":"married-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी
Updated Fri, 05 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में कार नहीं मिलने पर मीरपुर हिंदू गांव में बुधवार रात को एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें से पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सास और देवरानी की तलाश की जा रही है।
जिला हापुड़ की असोडा निवासी अलीशा (22) का निकाह बीते साल 13 दिसंबर को मीरपुर हिंदू गांव निवासी शाहरुख से हुआ था। अलीशा के भाई अनीस ने बताया कि परिजनों ने शादी में बाइक समेत दहेज का सारा सामान दिया था। अलीशा के निकाह के दूसरे दिन ही उसके देवर का दिल्ली निवासी लड़की से निकाह हुआ।
देवर को शादी में कार मिली, जिसके बाद से ससुराल पक्ष अलीशा पर दहेज में कार लेकर आने का दबाव बनाने लगे। कार नहीं मिलने पर अलीशा को मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन
उसका आरोप है कि बुधवार रात पति शाहरुख, ससुर कय्यूम, देवर आशिफ, सास रहिसा और देवरानी शहाना ने अलीशा से मारपीट की। अलीशा के विरोध करने पर दहेजलोभियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
पड़ोसियों के पूछने पर आरोपियों ने अलीशा के छत से गिरकर मौत होने की बात कहकर गुमराह किया। शक होने पर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सीओ अनिल कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि देवर ने गोली मारकर हत्या की है, जबकि बाकी लोगों ने अलीशा को पकड़ रखा था। पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति, ससुर, देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और सास और देवरानी की तलाश की जा रही है।
रामकिशोर हत्याकांडः आज हो सकता है खुलासा
मोरटा गांव में हुई किसान रामकिशोर की हत्या में पुलिस ने दो किशोरों को हिरासत में लिया है। पुलिस को कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। पुलिस शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
छह दिन पहले मोरटा गांव में किसान रामकिशोर (60) का शव मिला था। धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या की गई थी। हत्यारोपियों ने पहचान मिटाने के लिए किसान का मुंह पत्थर से कुचल दिया डाला था सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस के सामने चौंकाने वाले बात सामने आई।
रामकिशोर ज्योतिष का काम भी करते थे और एक शिक्षण के बाहर चाय की दुकान पर हाथ देखते थे। वारदात से दस दिन पहले साहिबाबाद लाजपतनगर निवासी दो किशोर दुहाई स्थित एक शिक्षण संस्थान में पालीटेक्निक का फार्म जमा करने आए थे।
इस दौरान दोनों किशोरों ने उन्हें अपना हाथ दिखाया था। इस पर किसान ने किशोरों को अपना मोबाइल नंबर देकर संपर्क करने को कहा था। 30 जुलाई को दोनों किशोर दुहाई पहुंचे और किसान से मिले थे।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने दोनों किशोरों को हिरासत में ले लिया है और वह हत्या कबूल चुके है। आरोपी में एक कक्षा नौ का छात्र है। पुलिस शिक्षण संस्थान की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और मोबाइल सर्विलांस के जरिये हत्यारों तक पहुंची है।
आलाकत्ल और मृतक का गायब मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। एसओ सुबोध सक्सेना का कहना है कि दोनों से पूछताछ चल रही है। शुक्रवार को खुलासा कर दिया जाएगा।