फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loni to Rs 800 in the student's murder

800 रुपये के लिए लोनी में छात्र की हत्या

Sat, 21 Jan 2017 11:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /लोनी
ब्यूरो, अमर उजाला /लोनी Updated Sat, 21 Jan 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
Loni to Rs 800 in the student's murder
मृतक सागर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल खरीदने के बाद रुपये नहीं देने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार तीन युवकों ने राम विहार कालोनी निवासी नौंवी कक्षा के छात्र और उसके साथी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में तीन गोली लगने से छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके साथी की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रामविहार कालोनी में धीरज परिवार के साथ रहते हैं। उनके पड़ोस में ही सुरेंद्र परिवार संग रहते हैं। दोनों डेयरी चलाने के साथ ही खेती भी करते हैं। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे धीरज का नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा सागर (18) और सुरेंद्र का बेटा मोंटी(22) कालोनी में ही टहल रहे थे।
विज्ञापन


तभी एक बाइक पर तीन युवक उनके पास आए। बाइक चला रहे युवक सौरभ ने मोंटी से 800 रुपये मांगे। मोंटी ने बाद में रुपये देने को कहा तो दोनों बीच कहासुनी होने लगी। इस दौरान पीछे बैठे एक युवक ने पिस्टल निकालकर सागर और मोंटी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब छह राउंड गोली चलाई गईं।  फायरिंग होते ही कालोनी में हड़कंप मच गया। तीनों युवक बाइक स्टार्ट कर वहां से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने सागर और मोंटी को दिल्ली केे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां सागर को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि मोंटी का इलाज चल रहा है। सागर के पेट गर्दन और सीने में गोलियां लगी थी। जबकि मोंटी के बाएं पैर में गोली लगी है।

एसएचओ लोनी ओपी चौधरी ने बताया कि मोंटी ने जावली निवासी सौरभ से कुछ दिन पहले एक मोबाइल खरीदा था। उसके ढाई हजार रुपये तो उसने दे दिए थे। मगर 800 रुपये रह गए थे।

आठ सौ रुपये को लेकर ही सौरभ और उसके साथियों ने दोनों को गोली मार दी। एसएचओ ने बताया कि सौरभ और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।


बेटा बाहर नहीं जाता तो बच जाती जान
धीरज और उसके परिवार का बेटे की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। धीरज ने बताया कि सागर जब घर से बाहर निकल रहा था तो उसने उसे रोका था। कहा था कि बाहर बहुत सर्दी है। घर में ही रहो। मगर वह दोस्त के साथ बाहर चला गया। अगर घर में ही होता तो वह जिंदा होता। सागर की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed