{"_id":"582deda44f1c1b7b38900592","slug":"live-in-partner-accused-him-of-sexual-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव-इन पार्टनर पर लगाया यौन शोषण का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिव-इन पार्टनर पर लगाया यौन शोषण का आरोप
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
sexual assault
- फोटो : demo pic
नीति खंड निवासी युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस संबंध में युवती ने थाना इंदिरापुरम में रिपोर्ट दर्ज कराई है।दिल्ली निवासी निजी कंपनी में कार्यरत युवती की अपने सहकर्मी नीतिखंड निवासी मोहित के साथ पिछले करीब एक साल से नीतिखंड में ही लिव-इन में रह रहे थे।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि मोहित ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया, जिससे वह दो बार गर्भवती भी हुई। उसे गर्भपात कराना पड़ा। मोहित ने दिवाली के बाद शादी का वादा किया था और इस दौरान वह तीसरी बार गर्भवती हो गई, इसके बावजूद शादी नहीं की। शादी की बात करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
जिस पर वह अपने माता-पिता के घर चली गई। बृहस्पतिवार को युवती ने थाना इंदिरापुरम में मोहित के खिलाफ शिकायत दी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसओ इंदिरापुरम शीलेश यादव ने बताया कि मोहित की तलाश में दबिश दी जा रही है। वह फरार है, उसका मोबाइल भी बंद है।
विज्ञापन