{"_id":"5908d8064f1c1b4a63440f96","slug":"land-exchange-inquiries-vigilance-files","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंड एक्सचेंज की जांच शुरू विजिलेंस ने खंगाली फाइलें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लैंड एक्सचेंज की जांच शुरू विजिलेंस ने खंगाली फाइलें
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 03 May 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
IT का छापा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व नगरायुक्त जितेंद्र सिंह के कार्यकाल में हुए कार्यों की जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को विजिलेंस की टीम जांच करने निगम पहुंची और उनके कार्यकाल में क्रासिंग्स सिटी में की गई लैंड एक्सचेंज की फाइलें खंगालीं।
विज्ञापन
उन्होंने तत्कालीन नगरायुक्त के कार्यकाल में आवंटित हुए खोखे समेत अन्य कार्यों से संबंधित दस्तावेज भी खंगाले।वर्ष 2012-13 के दौरान पीसीएस अफसर जितेंद्र सिंह नगर निगम में नगरायुक्त के पद पर तैनात रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने नगर निगम कार्यकारिणी और बोर्ड से प्रस्ताव पास कराए बिना ही क्रासिंग्स सिटी के कई बिल्डरों से लैंड एक्सचेंज कर उन्हें लाभ पहुंचाया। नियम विरुद्ध हुए इन मामलों में मोटी रकम के लेनदेन के भी आरोप लगे थे।
विज्ञापन
उन्हीं के कार्यकाल में शहर के कई स्थानों पर खोखे भी आवंटित किए गए थे। पार्षदों ने इसकी शिकायत शासन से की थी। शासन ने उनके कार्यकाल के सभी कामकाज पर जांच बैठा दी थी। अब यह जांच विजिलेंस टीम कर रही है।
मंगलवार को विजिलेंस टीम निगम मुख्यालय पहुंचे और संपत्ति विभाग से लैंड एक्सचेंज की फाइलें लेकर जांच की। अपर नगरायुक्त डीके सिन्हा ने बताया कि जो भी दस्तावेज जांच टीम ने मांगे, उन्हें उपलब्ध करा दिए गए हैं।