फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Koli wants to call CBI officer in court

सीबीआई अफसर को कोर्ट में बुलाना चाहता है कोली

Wed, 31 May 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 31 May 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Koli wants to call CBI officer in court
surendra koli - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। निठारी कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली की दो अर्जियों पर बुधवार को अभियोजन और कोली की जमकर बहस हुई। सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने बाकी बहस और अर्जियों के निस्तारण के लिए एक जून (आज) की तारीख लगाई है।

विज्ञापन


इससे पहले डासना जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद निठारी के आरोपी सुरेंद्र कोली को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। कोली ने एक अर्जी में मांग की है कि इस कांड के विवेचक एवं सीबीआई के तत्कालीन एएसपी निर्भय कुमार को कोर्ट में तलब किया जाए।
विज्ञापन


कोली ने कहा कि विवेचक से वह जिरह करना चाहता है, जिससे मामले की सच्चाई सामने आ सके। इसके अलावा घटना स्थल का मौका मुआयना भी कोर्ट के समक्ष कई नए तथ्यों को ला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक जेपी शर्मा ने कहा कि कोली द्वारा यह प्रार्थना पत्र प्रत्येक केस में दिए जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट पहले ही गवाहों को दोबारा बुलाए जाने से मना कर चुका है। जहां तक घटना स्थल के मुआयने की बात है वो भी केस को लंबा खींचने के उद्देश्य से की जा रही है। विशेष न्यायाधीश ने बाकी बहस और अर्जियों के निस्तारण के लिए एक जून की तारीख नियत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed