फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Killing his wife's suspected illicit relations

अवैध संबंधों के शक पत्नी की हत्या

Tue, 05 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 05 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Killing his wife's suspected illicit relations
का्रइम - फोटो : अमर उजाला

शहीदनगर में सोमवार को अवैध संबंधों के शक में सोमवार को एक व्यक्ति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शहीदनगर निवासी पुताई ठेकेदार इरफान की शादी रुड़की निवासी यास्मीन से करीब 17 साल पहले हुई थी।

विज्ञापन


उनके पांच बच्चे इमरान, रिहाना, महक, आफरीन और आलिया हैं। सुबह करीब आठ बजे अचानक यास्मीन की चीखें सुनाईं दीं। आसपास के लोग उनके घर पहुंचे तो खून से लथपथ यास्मीन जमीन पर पड़ी थीं। उनके पेट में चाकू घुसा था। पास ही इरफान खड़ा था।
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इरफान को गिरफ्तार कर लिया। यास्मीन को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एएसपी अशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इरफान को शक था कि यास्मीन के एक युवक से अवैध संबंध हैं, जिसे लेकर रविवार रात को भी उनका झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह फिर झगड़ा हुआ तो आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी। एएसपी ने बताया कि रविवार शाम यास्मीन के भाई ने उसे युवक के साथ सीमापुरी में देखा था। उसने घर आकर यास्मीन को समझाया। रात को इसी बात पर इरफान और यास्मीन में भी झगड़ा हुआ था। इससे पहले भी फरवरी में अवैध संबंधों को लेकर इरफान ने यास्मीन पर चाकू से हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed