{"_id":"59036bd24f1c1b0b71c0f82c","slug":"kidnapped-girl-and-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को अगवा कर रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची को अगवा कर रेप
ब्यूरो , अमर उजाला लोनी
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
RAPE
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार्डर थाना इलाके की एक कालोनी में बृहस्पतिवार रात पंजाब से शादी समारोह में शामिल होने आई मासूम को अगवा कर रेप हुआ। बच्ची रिश्तेदार के घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर नग्न अवस्था में मिली। मासूम को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
पंजाब के पटियाला निवासी दंपति और अपनी सात साल की बेटी के साथ बृहस्पतिवार सुबह लोनी की एक कालोनी में रिश्तेदार के बेटे की शादी में शामिल होने आए थे। शुक्रवार को शादी थी। बृहस्पतिवार की रात रिश्तेदार ने घर के बाहर डीजे बज रहा था। यहां बच्चों के साथ उनकी सात साल की बेटी भी नाच रही थी।
विज्ञापन
रात करीब 11 बजे जब दंपति बेटी को डीजे से बुलाने गए तो वह नहीं मिली। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रातभर परिजन उसे खोजते रहे। सुबह करीब पांच बजे बच्ची नग्न अवस्था में घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर सड़क पर पड़ी मिली। सीओ लोनी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर है, इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जल्द उसके बयान कराए जाएंगे। बच्ची को डीजे से उठाकर ले जाने और रेप करने वाली की तलाश की जा रही है।
- मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी के लगातार आ रहे मामले
पिछले एक माह में मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। इंदिरापुरम के कनावनी गांव में बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में भी तीन साल की मासूम को निशाना बनाया था।
मनोचिकित्सक डॉक्टर हिमांशु पांडेय ने बताया कि बच्चियों को शिकार बनाने वाले लोग विकृत मानसिकता के शिकार होते हैं। ऐसे में जरूरत है कि अभिभावक अपनी बच्चियों को अनजान व्यक्तियों से बात न करने के बारे में सिखाएं।