{"_id":"57a0e2f24f1c1be84f2b8ca9","slug":"khoda-inhabitants-out-rally-against-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के विरोध में खोड़ा वासियों ने निकाली रैली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के विरोध में खोड़ा वासियों ने निकाली रैली
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Wed, 03 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ दरिंदगी के खिलाफ मंगलवार को खोड़ा के बाशिंदे भी सड़क पर उतर आए। लोगों ने मंगलवार शाम बैनर-पोस्टर लेकर विरोध रैली व कैंडल मार्च निकाला और आरोपियों को फांसी देने की मांग की। इस दौरान पुलिस-प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार के घर के पास से ही विरोध रैली और कैंडल मार्च की शुरुआत हुई। लोग बैनर-पोस्टर व कैंडल लेकर निकले और प्रदेश सरकार और पुलिस को निकम्मा बताया। लोगों ने कहा कि जिस प्रदेश में पौने घंटे तक पुलिस पीड़ित के पास नहीं पहुंचे, वहां जंगलराज ही हो सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द सभी फरार आरोपियों का पकड़ा जाए और सभी आरोपियों को फांसी की सजा मिले। पीड़ित परिवार ने तीन माह का अल्टीमेटम सरकार को दिया है, उससे पहले ही सभी आरोपियों को सजा दी जानी चाहिए। रैली में खोड़ा की विभिन्न कालोनियों के लोग इकट्ठा हुए। इस दौरान राम सिंह, अनीता, घनश्याम तिवारी, राजेश कुमार, विश्वास कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन