फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   kale girlfriend asma arrested sky

अर्शी हत्याकांडः काले की गर्लफ्रेंड आसमां गिरफ्तार

Sun, 16 Oct 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ इंदिरापुरम
ब्यूरो अमर उजाला/ इंदिरापुरम Updated Sun, 16 Oct 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
kale girlfriend asma arrested sky
काले की गर्लफ्रेंड आसमां - फोटो : अमर उजाला
एटीएस सोसायटी में हुई कपड़ा व्यापारी अर्शी मलिक की हत्या के मुख्य आरोपी और 50 हजार के इनामी बदमाश यूनुस उर्फ काले की पसौंडा निवासी गर्लफ्रेंड आसमां को पुलिस ने शनिवार दोपहर वैशाली मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वह दिल्ली से पसौंडा जा रही थी। पुलिस के अनुसार काले के सभी अपराधों में आसमां उसका पूरा साथ देती थी। अर्शी मर्डर केस में आसमां ने ही काले और दो-तीन अन्य शूटरों को कार से एटीएस सोसायटी तक छोड़ा था।      
विज्ञापन


एसओ इंदिरापुरम शीलेश यादव ने बताया कि आसमां करीब पांच साल से काले की गर्लफ्रेंड है। किसी भी वारदात को अंजाम देने से पहले वह काले के लिए रेकी करती थी। साथ ही घटनास्थल तक काले को कार में छोड़ती ताकि किसी को शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद भी पुलिस की गतिविधियों की जानकारी वही काले तक पहुंचाती थी। एसओ ने बताया कि अर्शी की हत्या से पहले आसमां ने ही काले और उसके तीन और साथियों को कार से एटीएस सोसायटी छोड़ा था।

वारदात के बाद वह काले के साथ ही फरार हो गई थी। घटना के बाद वह काले के साथ दिल्ली में ही छिपी रही। हालांकि कई बार पसौंडा भी आई। गौरतलब है कि इंदिरापुरम की एटीएस सोसायटी में 11 मार्च को कपड़ा कारोबारी अर्शी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस पूरे शूटऑउट में अभी तक करीब 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पिछले दिनों काले के गुरू साबिर को भी पुलिस ने जेल भेजा था।      

काले के कहने पर अर्शी पर लगाए थे अपहरण और रेप के आरोप      
एसओ ने बताया कि पिछले साल काले के कहने पर आरोपी आसमां ने अर्शी पर अपहरण कर देहरादून ले जाकर उसका रेप करने का आरोप लगाया था। मामले की रिपोर्ट देहरादून में दर्ज कराई गई थी।


हालांकि जब जांच इंदिरापुरम पुलिस के पास आई तो घटना के दौरान अर्शी की लोकेशन गाजियाबाद में मिली। इसके बाद मुकदमे को खारिज कर दिया गया था। आसमां ने बताया कि हर वारदात के बाद वह काले के साथ नैनीताल, शिमला आदि घूमने जाती थी। मामला शांत होने के बाद ही दोनों लौटते थे। आसमां का कहना है कि वह एक साल पहले काले से शादी कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed