{"_id":"578280c44f1c1b39117f9b6f","slug":"justice-visor-fell-flat-section-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":" न्याय खंड में फ्लैट का छज्जा गिरा, तीन चोटिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्याय खंड में फ्लैट का छज्जा गिरा, तीन चोटिल
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 11 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Balcony
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्याय खंड-3 स्थित एक बिल्डिंग के दूसरी मंजिल के फ्लैट का छज्जा गिरने से हड़कंप मच गया। गली से गुजर रहे तीन लोग छज्जे की चपेट में आकर चोटिल हो गए। गनीमत रही कि उनके सिर पर चोटें नहीं आईं। जीडीए अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
न्याय खंड-3 स्थित जनता फ्लैट का दूसरी मंजिल का छज्जा रविवार सुबह अचानक गिर गया। छज्जे का मलबा सड़क पर जा गिरा। उसी वक्त नीचे तीन युवक गुजर रहे थे। जिनके हाथ और पैर पर मलबा गिरने से उन्हें मामूली चोटें आईं। तीनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि छज्जे का निर्माण अवैध रूप से किया गया था। ऐसे में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से छज्जा कमजोर हो गया था। रविवार सुबह वह ढह गया। जिस स्थान पर छज्जा गिरा अक्सर वहां बच्चे खेलते हैं।
विज्ञापन
अगर रविवार को बच्चे खेल रहे होते तो हादसा बड़ा हो सकता था। जीडीए प्रवर्तन प्रभारी वाईएन चौधरी ने बताया कि घटना की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है।