फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Just bump the bike shot, man killed, injured comrade

बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, साथी घायल

Sat, 11 Feb 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद Updated Sat, 11 Feb 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Just bump the bike shot, man killed, injured comrade
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
वसुंधरा रेड लाइट पर शुक्रवार दोपहर को तेज रफ्तार डग्गामार बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


     शालीमार गार्डन के गणेश पुरी निवासी शेर सिंह (32) हलवाई का काम करते थे। वह शुक्रवार को करीब 12 बजे अपने साथी सोनू के साथ वैशाली जा रहे थे। वसुंधरा रेड लाइट पार करते समय पीछे से आई एक तेज रफ्तार डग्गामार बस ने उनके बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बाइक पर पीछे बैठा सोनू उछल कर दूर जा गिरा जबकि बाइक और शेर सिंह बस के नीचे आ गए। बस दोनों को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए लेकर गई। इससे मौके पर ही शेर सिंह ने दम तोड़ दिया जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद जब तक लोग आरोपी बस ड्राइवर को पकड़ पाते वह बस से कूदकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

साथ ही घायल सोनू को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद शेर सिंह के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि शेर सिंह के दो बच्चे हैं। एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुटी है।  

मोबाइल के जरिए से हुई शिनाख्त      
पुलिस को मृतक शेर सिंह के पास से दो मोबाइल मिले। पुलिस ने मोबाइल में सेव नंबर से परिजनों को संपर्क किया। शुरू में तो कई रिश्तेदारों ने नंबर नहीं उठाए। लगातार 30 मिनट तक फोन करने पर एक रिश्तेदार ने फोन उठाया, जिसके बाद मृतक की शिनाख्त हुई और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।       

बस ने एक और बाइक को मारी टक्कर
हलवाई को रौंदने के बाद डग्गामार बस ने एक और बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार एक डॉक्टर और उनके एक साथी चोटिल हो गए। बाइक पर एक केन में तेजाब भी था। घायल डा. बीआर सिंह ने बताया कि वह अस्पताल के लिए तेजाब लेकर जा रहे थे। हादसे दौरान तेजाब से उनका साथी मामूली रूप से झुलस गया। 



रेड लाइट से मोहन नगर तक लगा जाम      
हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। इसकी वजह से ट्रैफिक बाधित हो गया। इससे वसुंधरा रेड लाइट से मोहन नगर फ्लाईओवर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस को भी साइड किया। इसके बाद जाम खुला। इस दौरान लोगों को करीब डेढ़ घंटा जाम से जूझना पड़ा।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed