{"_id":"5720e0664f1c1bd844a91573","slug":"israeli-woman-beggar-s-purse-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजराइली महिला से भिखारी ने पर्स लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इजराइली महिला से भिखारी ने पर्स लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में अर्धकुंभ देखने जा रही इजराइल की एक महिला से चलती ट्रेन में एक भिखारी ने उसका पर्स लूट लिया। वारदात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उस समय हुई जब महिला देहरादून जनशताब्दी में हरिद्वार जाने के लिए सवार हुई थी।
विज्ञापन
जैसे ही ट्रेन चली, वैसे ही गेट के पास वॉशवेशन पर हाथ धो रही विदेशी महिला का पर्स झपटकर भिखारी ट्रेन से कूदकर निकल भागा। गाजियाबाद पहुंचने पर महिला ट्रेन से उतरी और जीआरपी से शिकायत की। उधर सूचना मिली है कि पर्स लेकर भाग रहे भिखारी को जीआरपी नई दिल्ली ने दबोच लिया है।
विज्ञापन
डाना मेर्जेल (40) ने बताया कि वह भारत भ्रमण के लिए 25 सितबंर को इजराइल से 16 महिलाओं के एक ग्रुप में इंडिया आई थी। बुधवार को सभी के साथ जन शताब्दी ट्रेन में नई दिल्ली से हरिद्वार में लगे अर्धकुंभ को देखने के लिए जा रही थी। हरिद्वार अर्धकुंभ के बाद उनके ग्रुप को ऋषिकेश जाना है।
विज्ञापन
डाना ने बताया कि वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सामान सीट पर रखकर हैंड वॉश के लिए गेट के पास बने वॉशवेशन पर आई थी कि तभी ट्रेन के फर्श पर बैठे भिखारी ने उन्हें धक्का देकर कंधे पर लटका पर्स झपट लिया और चलती ट्रेन से कूद गया।
अचानक हुई इस घटना से डाना ट्रेन में ही फर्श पर गिर गई। इस छीना-झपटी में उसे मामूली चोटें भी आईं। डाना ने शोर मचाया, मगर तब तक ट्रेन स्पीड पकड़ चुकी थी।
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो डाना अपना सामान लेकर यहां उतर गई और जीआरपी से शिकायत की।
डाना ने बताया कि पर्स में उनका पासपोर्ट, आई कार्ड, 2000 अमेरिकी डॉलर और अन्य जरूरी सामान था। गाजियाबाद जीआरपी ने इसकी सूचना तत्काल नई दिल्ली जीआरपी को दी। पता चला कि उनका पर्स बरामद कर लिया गया है। जीआरपी प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि विदेशी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षा के साथ दिल्ली भेज दिया गया है।