फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Innocent to raping, Hungama

मासूम से रेप की कोशिश, हंगामा

Sun, 08 Jan 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला मोदीनगर
ब्यूरो , अमर उजाला मोदीनगर Updated Sun, 08 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Innocent to raping, Hungama
चौकी पर हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

एक कालोनी में रविवार को सैलून संचालक ने चार वषीय मासूम बच्ची के साथ रेप की कोशिश की। बच्ची की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को दबोचकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर चौकी में हंगामा किया।

विज्ञापन


मामला बढ़ने पर पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को खदेड़ा। पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश कर रही है।कालोनी निवासी रिक्शा चालक की बेटी रविवार सुबह अपने भाई के साथ सैलून पर बाल कटवाने गई थी। आरोप है कि सैलून संचालक ने बच्ची को बैठाकर उसके भाई से एक घंटे बाद आने को कहा।
विज्ञापन


आरोप है कि सैलून संचालक ने दुकान का गेट लगा मासूम बच्ची के साथ रेप की कोशिश की। मासूम की चीख सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने सैलून संचालक को पकड़कर उसकी धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर चामुंडा चौकी पर हंगामा भी काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  कार्रवाई का आश्वासन भी दिया, लेकिन लोग नहीं माने। बाद में पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों खदेड़ा। चामुंडा चौकी प्रभारी सुरेशपाल सिंह का कहना है कि मामला मासूम बच्ची से दुष्कर्म, छेड़छाड़ का नही है, बल्कि मासूम बच्ची के परिजनों को कोई गलत फहमी हो गई थी। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।

कोचिंग से लौट रही बीकॉम की छात्रा से छेड़छाड़
 विजयनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने कोचिंग से घर लौट रही एक बीकॉम की छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर बाइकर्स छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई है। 

पीड़ित छात्रा (19) विजयनगर इलाके में परिवार के साथ रहती है और मूलरूप से बनारस की रहने वाली है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कालेज से बीकॉम सेकेंड ईयर में है। छात्रा ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह कोचिंग से घर लौट रही थी।

इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और अभद्र कमेंट्स करने लगे। इसके बाद लड़की का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा ने जब विरोध करते हुए शोर मचाया तो बाइकर्स गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।

छात्रा ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवकों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था, जिसकी वजह से वह उन्हें पहचान नहीं पाई। छात्रा ने घर पर जाकर परिजनों को घटना के बारे में बताया।


इसके बाद परिजनों ने प्रताप विहार चौकी पर जाकर शिकायत की। इस संबंध में विजयनगर एसएचओ नीरज कुमार ने बताया कि थाने पर अभी लिखित शिकायत नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed