{"_id":"56f6e6484f1c1b5a31f14e55","slug":"incense-factory-raging-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूपबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धूपबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 27 Mar 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ साइड इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार दोपहर एक धूपबत्ती बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में काम कर रहे करीब दस कर्मचारी जान बचाकर फैक्ट्री से बाहर भागे। फायर ब्रिगेड ने 10 वाटर टेंडरों की मदद से करीब डेढ़ घंटे में आग बुझाई।
विज्ञापन
आग की चपेट में आने से लाखों रुपये के नुकसान का अंदेशा है, आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, साउथ साइड इंडस्ट्रियल एरिया में दिव्या एसेंट नाम से धूपबत्ती बनाने की फैक्ट्री है।
विज्ञापन
फैक्ट्री मालिक अनिल कुमार हैं। दोपहर करीब पौने चार बजे फैक्ट्री में दस कर्र्मचारी काम कर रहे थे। इस दौरान गोदाम के एक कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चंद सेकेंड में आग गोदाम में फैल गई, इससे अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने के दस मिनट बाद ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। नगर कोतवाली, साहिबाबाद से सात और नोएडा से तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग बुझाई गई।
एफएसओ ने बताया कि आग की चपेट में आने से गोदाम में रखी धूपबत्ती समेत कई अन्य सामान जल गए, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अंदेशा फैक्ट्री मालिक ने जताया है। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, वरना हादसा बड़ा हो सकता था।