{"_id":"5852edf24f1c1b310e649708","slug":"i-have-been-kidnapped-10-lakhs-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेरा अपहरण कर लिया है...10 लाख मांग रहे हैं’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘मेरा अपहरण कर लिया है...10 लाख मांग रहे हैं’
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Fri, 16 Dec 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने बृहस्पतिवार शाम परिजनों को अपहरण और फिरौती मांगे जाने की सूचना देकर सनसनी फैला दी। हालांकि तीन घंटे बाद ही नगर कोतवाली पुलिस ने युवक को वैशाली से ढूंढ निकाला और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का दावा है कि युवक ने परिजनों को गुमराह करने के लिए फर्जी सूचना दी थी।
नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला मोहित नोएडा के सूरजपुर स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे उसने अपने पिता को फोन कर कहा कि उसका कार सवारों ने अपहरण कर लिया है। अपहरणकर्ता उसे छोड़ने के एवज में 10 लाख रुपये मांग रहे हैं।
साथ ही पैसे न देने पर रात 11 बजे तक मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे परिजन घबरा गए। उन्होंने नगर कोतवाली में तहरीर दी। हालांकि युवक ने रात दस बजे एसटीडी से परिजनों को फोन किया कि वह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूट गया है।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस वैशाली पहुंची और युवक को थाने ले आई। एसएचओ कोतवाली परशुराम ने बताया कि पुलिस ने मोहित के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो वह वैशाली में मिली, जहां रात करीब साढ़े नौ बजे वह पुलिस को मिल गया। बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एसएचओ ने बताया कि उसने परिजनों को गुमराह करने के लिए फर्जी सूचना दी थी।