फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hurled stones at the mosque, commotion

मस्जिद में फेंका पत्थर, हंगामा

Sun, 21 Aug 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर।
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर। Updated Sun, 21 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Hurled stones at the mosque, commotion
अन्य - फोटो : अमर उजाला
मेन बाजार स्थित मरकज मस्जिद में शनिवार तड़के नमाज के दौरान फिर असामाजिक तत्वों ने  पत्थर फेंक फिजा बिगाड़ने की कोशिश की। घटना से नाराज समाज के लोगों ने हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आननफानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में नाबालिग को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। एहतियातन मस्जिद के बाहर पुलिस वालों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


मरकज मस्जिद के मौलाना रिजवान ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 5:40 बजे नमाज के दौरान असामाजिक तत्वों ने मस्जिद पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर गिरने की जानकारी होने पर समाज के लोगों की भीड़ मस्जिद के बाहर जुट गई और उन्होंने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में सीओ एलआईयू, एसडीएम, एसपी देहात पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे और जांच की। मामला बढ़ता देख मुस्लिम समुदाय के प्रमुख लोगों ने मामला शांत कराया।

पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को हिरासत लेकर पूछताछ ाभी की और बाद में उसे छोड़ दिया गया। बता दें कि 16 अगस्त की देर शाम भी मस्जिद में पत्थर फेंका गया था। पत्थर लगने से बसपा विधायक बहाव चौधरी के भतीजे एडवोकेट साजिद घायल हो गए थे।

असामाजिक तत्वों ने मस्जिद में दूसरी बार पत्थर फेंका है। मस्जिद पर एक दरोगा और तीन कांस्टेबल तैनात कर दिए गए हैं। मस्जिद में सीसीटीवी कैमरे लगाए लगाए जा रहे हैं। राकेश पांडे एसपी देहात


मस्जिद के ऊपर जाल लगवाया जा रहा है, ताकि ऊपर से फेंकी गई कोई भी चीज नीचे नहीं गिर सके। घटना के वक्त ड्यूटी पर तैनात यदि पुलिस कर्मियों ने लापरवाही की है तो उनपर भी कार्रवाई होगी। अतुल कुमार एसडीएम मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed