{"_id":"56eed6174f1c1b973ff14e02","slug":"holly-brought-the-illicit-liquor-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के लिए लाई गई अवैध शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली के लिए लाई गई अवैध शराब पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
शराब पहुंची अस्कोट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात होली के मद्देनजर अरुणाचल प्रदेश से तस्करी कर लाई गई करीब 35 हजार कीमत की अवैध शराब मोदीनगर और भोजपुर पुलिस ने पकड़ी है। मामले में चार तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
मोदीनगर कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा के मुताबिक शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड के पास पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर गाजियाबाद की ओर से आ रही लग्जरी को रोका और तलाशी के दौरान कार से अवैध शराब की 24 पेटी बरामद हुई।
विज्ञापन
बरामद शराब अरुणाचल से तस्करी कर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मामले में दो तस्कर सौरभ भल्ला निवासी पानीपत, मुकेश मुजफ्फरपुर बिहार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक शराब मेरठ लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
इसके अलावा भोजपुर पुलिस ने शामली गांव में एक मकान से अवैध शराब की दो पेटी बरामद की हैं, जिसमें राहुल और श्रीनिवास को गिरफ्तार किया गया है। दोनों तस्कर अरुणाचल प्रदेश से अवैध शराब लाकर घर से बेचने का धंधा कर रहे थे। सीओ राजेश सिंह ने बताया कि भोजपुर और मोदीनगर में पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 35 हजार रुपये है।