{"_id":"57b351b94f1c1bd66b6eb8bf","slug":"helmet-walled-party-without-permission-to-travel-out-tricolor","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने तोड़ा ट्रैफिक रूल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने तोड़ा ट्रैफिक रूल
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Wed, 17 Aug 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
वीके सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना हेलमेट और बिना अनुमति रैली निकालकर नियमों की धज्जियां उड़ाना भाजपाइयों को भारी पड़ सकता है। उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और नियमों का उल्लंघन करने के तहत कार्रवाई हो सकती है। इस संबंध में एसपी ट्रैफिक ने एडीएम सिटी को पत्र लिखकर मामले का संज्ञान लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन
दरअसल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ पर तिरंगा यात्रा निकाली थी। यात्रा केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के राजनगर स्थित आवास से विजयनगर तक (करीब नौ किमी) निकाली गई। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली की न तो प्रशासन से अनुमति ली गई थी और न ही दोपहिया वाहनों पर सवार भाजपाइयों ने हेलमेट पहने थे।
विज्ञापन
यही नहीं खुद केंद्रीय मंत्री और सांसद वीके सिंह भी बिना हेलमेट स्कूटी चलाते दिखे। उधर, सोमवार को रैली के दौरान तो मूक दर्शक बनी ट्रैफिक पुलिस मंगलवार को हरकत में आई। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल को पत्र लिखा कि उन्हें सोशल वेबसाइट और समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला है कि रैली के दौरान हेलमेट न लगाकर एमवी एक्ट का उल्लंघन किया गया है(
विज्ञापन
इसकी अनुमति नहीं लिए जाने की भी सूचना है। एसपी ट्रैफिक ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि इस संबंध में एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल का कहना है कि अभी उन्हें पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। दूसरी तरफ, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा का कहना है कि यह सही है कि रैली की अनुमति नहीं ली गई थी, न ही कार्यकर्ताओं ने हेलमेट पहने थे।
भविष्य में इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा कि कानून का उल्लंघन न हो। बता दें कि हाल ही में यूपी में दोपहिया पर पिछली सवारी को हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में पहुंचे आजम खां
सूबे के कैबिनेट मिनिस्टर आजम खां भी मंगलवार को मुरादनगर आईटीएस डेंटल कॉलेज में कन्या विद्या धन वितरण समारोह में जिस गाड़ी से आए थे, उस पर नंबर प्लेट ही नहीं लगी थी। यही नहीं कार के शीशों पर भी काली फिल्म चढ़ी थी जबकि एमवी एक्ट के तहत यह नियमों के खिलाफ है। डीएम निधि केसरवानी से इस संबंध में पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने चुप्पी साध ली।