फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GRP picked up by crooks who robbed from BSNL engineer

बीएसएनएल इंजीनियर से लूट करने वाला बदमाश जीआरपी ने दबोचा

Mon, 23 Jan 2017 12:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 23 Jan 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
GRP picked up by crooks who robbed from BSNL engineer
अपराध - फोटो : अमर उजाला
बीएसएनएल के इंजीनियर से लूट करने वाले समेत दो बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। 12 दिसंबर को बदमाशों ने कोटगांव फाटक पर बीएसएनएल के इंजीनियर से मारपीट कर लूटपाट की थी। जीआरपी ने इनके पास से दो चाकू और मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश विनोद कुमार उर्फ बाबा निवासी संतनगर मोहल्ला रामनगर, फिरोजाबाद और संतोष कुमार निवासी गांव गड़बा, मधुबनी बिहार है। विनोद उर्फ बाबा ने अपने साथी के साथ 12 दिसंबर की रात कोटगांव फाटक पर बीएसएनएल इंजीनियर से मारपीट कर मोबाइल लूट लिया था।
विज्ञापन


इसका दूसरा साथी पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। विनोद तभी से फरार था। उन्होंने बताया कि रविवार को प्लेटफार्म नंबर-3/4 से विनोद और संतोष को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed