{"_id":"58cec1664f1c1b2e4a1a1018","slug":"gold-market-closed-for-today-indefinitely","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से अनिश्चित काल के लिए सराफा बाजार बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज से अनिश्चित काल के लिए सराफा बाजार बंद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
gold market
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई से नाराज सराफा कारोबारियों ने सोमवार से अनिश्चित काल के लिए सराफा बाजार बंद करने और धरना देने का एलान किया है। उन्होंने आयकर विभाग के अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सराफा एसोसिएशन का आरोप है कि आयकर विभाग के अफसरों ने सराफा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर सर्वे व छापे के नाम पर व्यापारियों का शोषण किया। शनिवार दोपहर आयकर विभाग की टीम ने आरडीसी में राधेलाल एंड संस और अंबेडकर रोड पर स्वर्ण महल ज्वैलरी शोरूम में रेड की।
विज्ञापन
पुलिस बल के दम पर स्टाफ को बंधक बना लिया और मोबाइल जब्त कर लिए। प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद करा दिए। जूते पहनकर गद्दी काउंटर के अंदर फर्म स्वामी की कुर्सी पर बैठकर व्यापारी को धमकाया और उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट भी दर्ज करा दी।
विज्ञापन
सराफा एसोसिएशन के संरक्षक राज किशोर गुप्ता ने बताया कि इसके विरोध में सराफा व्यापारी सोमवार से अनिश्चित काल के लिए बाजार बंद रखेंगे और सुबह 10 बजे से नवयुग मार्केट में अनिश्चित कालीन धरना देंगे।
‘मोदी जी को जिताया...अब भुगतो’
राज किशोर गुप्ता ने बताया कि रेड के दौरान आयकर विभाग के अफसर कह रहे थे कि तुमने ही मोदी जी को जिताया है, अब भुगतना भी तुम्हें पड़ेगा।