फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad man stolen two cars of sister husband to take part in formula one event

शौक ने बनाया चोर: फार्मूला वन में हिस्सा लेने की चाह में साले ने चुराईं जीजा की दो कारें, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Wed, 10 Nov 2021 08:33 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 10 Nov 2021 08:33 AM IST
सार

पुलिस को जानकारी मिली कि अक्तूबर में चोरी की कार के साथ एक युवक वसुंधरा लाल बत्ती पर देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग लगा दी। पुलिस ने चोरी की कार के साथ एक युवक को पकड़ लिया।

विज्ञापन
ghaziabad man stolen two cars of sister husband to take part in formula one event
साले ने चुराई जीजा की दो कारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फार्मूला वन रेस में हिस्सा लेने के शौक में एक युवक ने अपने जीजा की दो कार चोरी कर ली। युवक दोनों कार को बेचकर स्पोर्ट्स कार खरीदना चाहता था। पुलिस ने युवक के पास से दोनों कारें बरामद कर ली हैं।

विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर तीन में वरुण पाठक अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी घर की पार्किंग से अप्रैल में इको स्पोर्ट कार चोरी हो गई थी। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना इंदिरापुरम में की। उन्होंने पोलो कार खरीदी, वह भी अक्तूबर में चोरी हो गई। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस को आसपास या फिर किसी परिचित के होने का शक हुआ।
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली कि अक्तूबर में चोरी की कार के साथ एक युवक वसुंधरा लाल बत्ती पर देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग लगा दी। पुलिस ने चोरी की कार के साथ एक युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपना नाम पुलकित शर्मा निवासी दयालपुर बताया। पता चला कि उसने ही अपने जीजा की कार चोरी की है। उसने पूछताछ में बताया कि इको स्पोर्ट कार भी उसी ने चोरी की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने इको स्पोर्ट कार भी बरामद कर ली।

फार्मूला वन रेस में लेना चाहता था हिस्सा

पुलकित ने बताया कि उसे फार्मूला वन रेस में हिस्सा लेना था। उसके पास महंगी कार की जरूरत थी। महंगी कार खरीदने के लिए अपने जीजा की कार चोरी करने की योजना बनाई। उसने सबसे पहले अपने जीजा की इको स्पोर्ट कार चोरी की।

उसने कार चोरी करने से पहले उनके घर जाकर कार की चाबी की छाप ले ली। जिसके बाद कार की नकली चाबी बनाकर उसे चोरी कर लिया। उसके बाद पुलकित ने ही जीजा को पोलो कार खरीदवाई। फिर उसने पोलो की कार की भी नकली चाबी बनवाई। वह 26 अक्तूबर को जीजा के घर कैब से गया। वह घर में अंदर जाने की बजाए कार पार्किंग से चोरी कर फरार हो गया।  

नंबर बदलकर कार से करता था अभ्यास
आरोपी ने कार चोरी करने के बाद उसकी नंबर प्लेट बदल दी। कार पर दिल्ली के नंबर की प्लेट लगाकर उसे चलाने लगा। वह रात में सड़कें खाली होने पर रेस का अभ्यास करता था। वह दोनों कारों को बेचने की फिराक में था। उसने वसुंधरा सेक्टर आठ के पास ही इको स्पोर्ट कार को छुपा रखा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दोनों कारों को बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed