{"_id":"57c1ef864f1c1b5f6fd4ef7c","slug":"ghaziabad-first-conviction","type":"story","status":"publish","title_hn":" सजा दिलाने में गाजियाबाद अव्वल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सजा दिलाने में गाजियाबाद अव्वल
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sun, 28 Aug 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक साल में सजा दिलाओ अभियान के तहत प्रदेश में बड़े अपराधों में 34 हजार 606 लोगों को सजा हुई है, इनमें गाजियाबाद पहले नंबर पर है, यहां इस दौरान 899 लोगों को सजा हुई है। यह जानकारी डीजी अभियोजन सूर्य कुमार ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ कलक्ट्रेट परिसर में बैठक की। साथ ही निर्देशित किया कि ऐसे गवाहों की अफसर हौसला अफजाई करें, जिन्होंने बिना डरे और प्रलोभन लेने से इंकार कर गवाही दी और आरोपी को सजा दिलाई। कलक्ट्रेट में ऐसे कुछ गवाहों को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।
विज्ञापन
डीजी ने बताया कि पिछले एक साल के दौरान प्रदेश में 6244 आरोपियों को 10 साल से ज्यादा की सजा हुई, करीब 28 हजार को 10 साल से कम सजा हुई। इनमें 2715 हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं, जिन्हें सजा हुई। मेरठ मंडल में 10 साल की सजा 2301 आरोपियों को हुई, 10 साल से कम सजा 586 आरोपियों को हुई।
विज्ञापन
इनके अलावा मेरठ मंडल में 23834 आरोपियों की जमानत खारिज हुई और उन्हें जेल भेजा गया। गाजियाबाद में 736 लोगों को 10 साल तक की सजा हुई जबकि 163 ऐसे हैं जिन्हें 10 साल से ज्यादा सजा हुई। इनमें से दो अपराधियों को फांसी की सजा भी हुई है। इस दौरान 956 को जमानत खारिज कर जेल भेजा गया। बैठक में एसपी ट्रैफिक, एसपी क्राइम और एडीएमई, अभियोजन से जुड़े लोग आदि मौजूद रहे।