{"_id":"590f55944f1c1b3a54850eed","slug":"father-in-law-not-given-house-son-in-law-gave-divorce-to-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने नहीं दिलाया मकान, दामाद ने पत्नी को दिया तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर ने नहीं दिलाया मकान, दामाद ने पत्नी को दिया तलाक
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 07 May 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को दिया तलाक
- फोटो : अमर उजाला
मामूली पारिवारिक विवाद के चलते एक और मुस्लिम युवती को तीन तलाक प्रथा का शिकार होना पड़ा है। किराए पर रह रहे दामाद को जब उसके ससुर ने मकान नहीं दिलाया तो उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। पीड़ित युवती और उसके पिता ने यूपी के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अतुल गर्ग से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पीड़िता ने अपनी जान को खतरा भी बताया है। राज्यमंत्री ने उसके जानमाल की सुरक्षा का भरोसा देते हुए उसे पुलिस और कोर्ट से गुहार लगाने की सलाह दी है।उमीदा नामक युवती अपने पिता के साथ रविवार को खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अतुल गर्ग केआवास पर पहुंची।
विज्ञापन
पिता साबिर ने बताया कि उसने करीब चार साल पहले अपने बेटी उमीदा का निकाह इस्लाम नगर में ही रहने वाले सलीम के साथ किया था। साबिर और सलीम दोनों ही कारपेंटर का काम करते हैं।
विज्ञापन
साबिर का आरोप है कि शादी के बाद से ही सलीम उसकी बेटी को यह कहकर परेशान करता था कि वह अपने पिता से कहकर उसे मकान खरीदकर दे। साबिर ने बताया कि वह गरीब है, इसके बावजूद उसने कुछ रुपये अपने दामाद को दिए भी, मगर उसकी आदत नहीं सुधरी। आए दिन वह बेटी से मारपीट करता रहा।
उमीदा ने बताया कि शनिवार को भी सलीम ने उससे नोकझोंक शुरू कर दी। इसके बाद अचानक ही सलीम ने उसे तीन बार तलाक बोला और घर से निकाल दिया। अपने ढाई साल के बेटे को लेकर उमीदा इस्लाम नगर में ही रहने वाले अपने पिता साबिर के घर चली गई।
रविवार को उमीदा अपने पिता के साथ खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अतुल गर्ग के आवास पर पहुंची और उनसे गुहार लगाई। उमीदा ने राज्यमंत्री को बताया कि उसके पति ने कोर्ट और पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी दी है।
राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने बताया कि मामला पूरी तरह से कानूनी है। ऐसे में उन्होंने पीड़ित युवती और उसके पिता को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा है। राज्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस को फोन कर पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिलाए जाने को कहा है।
इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में अपने पति के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी लक्ष्मी चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया है।