फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   farmer had waited compensation hinge life

मुआवजे की बाट जोह रहे किसान ने फंदा लगा कर दी जान

Fri, 13 Jan 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 13 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
farmer had waited compensation hinge life
फांसी - फोटो : अमर उजाला

भोजपुर थानांतर्गत तलहेटा गांव में एक किसान ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे में मुआवजा नहीं मिलने के कारण किसान कर्जदार हो गया था और काफी समय से डिप्रेशन में था। किसान की मौत के नाराज किसानों ने विरोध जाहिर किया है।

विज्ञापन


तलहेटा गांव में सुबोध त्यागी (45) परिवार समेत रहते थे। परिवार में पत्नी पूनम के अलावा दो बच्चे हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे सुबोध ने ट्यूबवेल के पास रस्सी का फंदा बना कर और पेड़ से लटक कर जान दे दी। परिजनों ने शव अंतिम संस्कार भी कर दिया है।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि दिल्ली-मेरठ के बीच बनने वाले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे में सुबोध त्यागी की जमीन भी शामिल है। शीघ्र मुआवजे की उम्मीद के चलते किसान ने कर्ज लेकर कहीं और जमीन खरीदी थी। उसने कर्ज लेकर कुछ रुपये एडवांस भी दे रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीदी हुई जमीन के बैनामे की तारीख नजदीक आती देख वह काफी परेशान हो गया था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया है। सूचना पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे से जुड़े लोगों का किसान के घर तांता लग गया। इसके अलावा विधायक सुदेश शर्मा और एसडीएम अतुल कुमार ने भी गांव पहुंच कर परिजनों से बातचीत की और सांत्वना दी।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे किसान कल्याण समिति के सचिव मनवीर त्यागी का कहना है कि एक्सप्रेस वे को लेकर अभी तक मोदीनगर तहसील के 13 गांवों का मुआवजा तय नहीं हो सका है, जिस कारण किसान काफी परेशान हैं।

बता दें कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे को लेकर प्रभावित मोदीनगर तहसील के 13 गांवों के लोग हंगामा और प्रदर्शन कर चुके है। दो साल पहले किसानों ने तहसील पर 13 दिन तक धरना दिया था और प्रशासन ने शीघ्र मुुआवजा तय करने की घोषणा की थी।

अब होगी आर-पार की लड़ाई
किसान की मौत के लिए प्रशासन जिम्मेदार है। कई आंदोलन करने के बाद भी प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंगी है। अब आर-पार की लड़ाई होगी। - सतीश राठी जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ रालोद किसानों ने बताया है कि मुआवजा तय नहीं होने के कारण किसान डिप्रेशन में था। इस बाबत उच्चाधिकारियों से बातचीत की जाएगी। - सुदेश शर्मा विधायक मोदीनगर


मुआवजा संबंधी बात नहीं आई सामने
परिजनों से पूछताछ में पता चला कि किसान पिछले काफी समय से डिप्रेशन में था। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे के मुआवजा संबंधी कोई मामला सामने नहीं आया है।
                                                  - अतुल कुमार एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed