{"_id":"57af670c4f1c1b332dee4732","slug":"extending-the-scope-of-the-investigation-police-indrapal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच का दायरा बढ़ाए पुलिस: इंद्रपाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच का दायरा बढ़ाए पुलिस: इंद्रपाल
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
सर्वोदय अस्पताल में भर्ती भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया के मित्र इंद्रपाल सिंह का मानना है कि इस घटना को दो-तीन गिरोह ने मिलकर अंजाम दिया है। अलग-अलग गिरोहों ने मिलकर हथियार, शूटर, रेकी आदि की व्यवस्था की होगी।
इंद्रपाल ने कहा कि मारे गए गैंगेस्टर राकेश हसनपुरिया की पत्नी सुनीता, मनोज और शेखर से उनकी दुश्मनी 15-20 साल पहले हुई थी लेकिन हाल के वर्षों में उनसे हमारा कोई टकराव नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इस घटना में उनका हाथ रहा हो लेकिन उनकी भूमिका मुख्य हमलावर के समर्थक के रूप में हो सकती है, जैसे कि दो-चार दुश्मन मिलकर एक हो जाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से तेवतिया टिकट के प्रबल दावेदार हैं इसलिए इससे इनकार नहीं किया जा सकता है कि कोई उनसे राजनीतिक रंजिश रखता हो। पुलिस को अपनी जांच का दायरा बढ़ाना चाहिए।
बबलू ने दी थी पुलिस को सबसे पहले जानकारी
घटना के दौरान ब्रजपाल तेवतिया की गाड़ी के साथ चल रही उनके गनर की गाड़ी पर जब गोलियां बरसाई गई थीं तभी उस गाड़ी का चालक बबलू कूद कर झाड़ियों में छिप गया था। फिर उसी ने सबसे पहले निकट की पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी थी।
इससे पहले घायल इंद्रपाल ने चार बार सौ नंबर डायल किया था, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। तेवतिया के परिजनों ने बताया कि बबलू उनका रिश्तेदार है, बबलू के बारे में यह गलत अफवाह फैलाई गई थी कि वह मौके से भाग गया था।
आजम का बयान निंदनीय : मयंक
नगर विकास मंत्री आजम खान द्वारा दिए गए बयान-‘जैसी करनी वैसी भरनी’ को भाजपा के वेस्ट यूपी के क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल ने बेतुका बताया है। मयंक ने कहा कि ब्रजपाल तेवतिया पर कभी कोई एफआईआर या मुकदमा नहीं हुआ है। फिर आजम खान ने किस आधार पर तेवतिया को आपराधिक छवि का आदमी कहा है, यह वे स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि अपनी कानून व्यवस्था की कमी को छिपाने के लिए आजम खान ने ऐसा बयान दिया है।
पुलिस निष्पक्ष जांच करें : अजय शर्मा
भाजपा नेताओं ने अब ब्रजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमले में राजनीतिक साजिश से इंकार किया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर सही अपराधियों को पकड़े।
उनका कहना है इस घटना में पार्टी स्तर पर या परिजनों के स्तर पर अभी किसी पर भी शक नहीं जताया गया है। उन्होंने कहा कि हमले की वजह विधानसभा टिकट के लिए राजनीतिक प्रतिस्पर्धा की चर्चा गलत है।
अभी इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि हमलावर कौन थे और उन्होंने किस वजह से हमला किया। उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी जांच कर रही है और पार्टी व बृजपाल तेवतिया को भी जांच पर भरोसा है।