फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Explosion in a gift pack, woman and three children injured

गिफ्ट पैक में धमाका, महिला और तीन बच्चे घायल

Tue, 01 Nov 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला साहिबाबाद Updated Tue, 01 Nov 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Explosion in a gift pack, woman and three children injured
धमाके के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जनकपुरी में रविवार रात डेयरी संचालक के पूजा के कमरे में रखे गिफ्ट पैक में ब्लास्ट हो गया, जिसमें तीन बच्चे और एक महिला चोटिल हो गए। धमाका इतना तेज था कि तीन कमरों और बालकनी की दीवारों में दरारें आ गईं। परिवार ने हमले का शक जताया है, जबकि पुलिस गिफ्ट पैक में रखे पटाखों में धमाका होने का दावा कर रही है। 
विज्ञापन


 जनकपुरी सी-235 सुरेंद्र कुमार परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे, मां मिथलेश, भाई हरेंद्र, उनकी पत्नी व बच्चे, भाई रवि उनकी पत्नी व बच्चे और भाई राहुल हैं। रविवार को दिवाली के चलते सुरेंद्र व उनके भाई दोस्तों से मिलने गए थे। महिलाएं व बच्चे घर पर थे।
विज्ञापन


इस दौरान रात करीब नौ बजे अचानक पहली मंजिल पर बने पूजा के कमरे में जबरदस्त धमाका हुआ और सामान में आग लग गई। घर के सभी सदस्य बाहर की ओर भागे। पड़ोसी भी घरों से निकल आए और आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूजा घर के बराबर वाले कमरे में सो रहे सुरेंद्र के बेटे निशांत (7), सिद्धार्थ (4) और हरेंद्र के बेटे छोटू और पास ही काम कर रहीं मां मिथलेश धमाके से टूट कर लगे पत्थरों से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उन्हें छुट्टी दे दी गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉयड और फायर ब्रिगेड टीम ने जांच की। एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि बम डिस्पोजल स्क्वॉयड की जांच में पता चला है कि गिफ्ट पैक में पटाखे रखे थे, जिनमें धमाका हुआ है। घटना में लाखों का नुकसान हुआ है।

परिवार की ओर से कोई तहरीर दी जाती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ, लोगों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। सुबह तक पुलिस का दावा था कि आग सिलेंडर ब्लास्ट से लगी है।

साथ ही यह भी कहा गया कि घर की दीवारें कमजोर हैं, जबकि परिवार का कहना है कि जिस स्थान पर गिफ्ट रखे थे वहां किसी प्रकार की आग भी नहीं थी। परिवार का कहना है कि किसी दुश्मन ने उनके परिवार की जान लेने की कोशिश की है। हालांकि परिवार का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है।

दीवार गिरती तो जा सकती थी तीनों बच्चों की जान
पूजा के कमरे में लोगों द्वारा दिए गए कई गिफ्ट पैक रखे थे। परिवार यह जांच कर रहा है कि किस-किस की तरफ से गिफ्ट पैक भेजे गए थे। धमाके से बराबर में बने बेडरूम की दीवार में दरार के साथ ही दीवार पूरी तरह झुक गई। गनीमत रही कि दीवार गिरी नहीं। अगर दीवार गिरती तो बेडरूम में सो रहे तीनों बच्चों की जान जा सकती थी। 


शीशे टूटकर बाहर से गुजर रहे लोगों को लगे
ब्लास्ट इतना तेज था कि घर की खिड़कियों के शीशे छिटककर बाहर से गुजर रहे बाइक सवार युवकों को जा लगे। इस दौरान कई युवकों को खरोंचें आईं। घायल युवक रिषभ ने बताया कि धमाका होते ही गली में भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने घर में से महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला और चोटिल बच्चे और महिला को तुरंत अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed