फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ell the young woman raped by her husband in an accident

पति का एक्सीडेंट बता युवक ने किया महिला से रेप

Thu, 08 Sep 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 08 Sep 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
ell the young woman raped by her husband in an accident
rape - फोटो : demo pic

पति के एक्सीडेंट की फर्जी सूचना देकर महिला से रेप का मामला प्रकाश में आया है। युवक महिला को मुरादनगर ले गया और वहां एक कमरे में बंद कर रेप किया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता और आरोपी युवक मोदीनगर कोतवाली अंतर्गत सीकरी कला गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि पांच सितंबर को पड़ोस में रहने वाले युवक ने आकर फर्जी सूचना दी कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया। वह मुरादनगर एक अस्पताल में भर्ती है। उस वक्त महिला घर पर अकेली थी। आनन-फानन में वह युवक के साथ चली गई। पीड़िता का कहना है कि रास्ते में युवक कुछ देर बाद अस्पताल में चलने की बात कहकर उसे एक मकान में ले गया।
विज्ञापन


यहां युवक ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता देर रात ससुराल पहुंची। परिवार के पूछने पर पीड़िता ने डर की वजह से कुछ नहीं बताया और गुमसुम रहने लगी। बृहस्पतिवार को ससुराल वालों के बार-बार पूछने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी रबिनू निवासी सीकरी कला को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed