फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ED will now examine million

तीन करोड़ की जांच अब ईडी करेगा

Fri, 13 Jan 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Fri, 13 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
ED will now examine million
2000 rupees - फोटो : demo pic

इंदिरापुरम के यूपी गेट से एसयूवी कार से तीन करोड़ रुपये की नई करेंसी पकड़े जाने के मामले में आयकर विभाग जल्द ही कैश कलेक्शन कंपनी और बैंक अधिकारियों से पूछताछ करेगा। इतना ही नहीं कंपनी के अधिकारी अगर कैश के संबंध में दस्तावेज दिखाने में असमर्थ रहते हैं तो मामले की जांच ईडी को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन


आयकर अधिकारियों का कहना है कि नोटबंदी के बाद से आठ लाख रुपये से अधिक कैश पकड़े जाने पर जांच एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) कर रहा है।           बृहस्पतिवार को यूपी गेट पर चेकिंग के दौरान एसयूवी कार से बंद बॉक्स में तीन करोड़ की नई करेंसी पकड़ी गई थी।
विज्ञापन


पुलिस और आयकर विभाग की जांच में कैश के संबंध में दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर कैश को सीज कर ट्रेजरी में जमा कर दिया गया था। एसयूवी में सवार पांच लोगों का कहना था  वे कैश कलेक्शन कंपनी विजुअल के कर्मचारी हैं और दिलशाद गार्डन स्थित एक निजी बैंक का पैसा गाजियाबाद और नोएडा के छह शाखाओं में बांटने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में इन पांचों को उनके आईडी प्रूफ लेकर छोड़ दिया गया था।एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि आयकर विभाग ही बैंक और कैश कलेक्शन एजेंसी से पूछताछ करेगा। अगर एजेंसी या उसके कर्मचारियों के खिलाफ आयकर विभाग कोई एफआईआर थाना इंदिरापुरम में दर्ज कराता है तो जांच की जाएगी।

उधर, निजी बैंक के अधिकारियों का कहना है कि रुपये को करेंसी चेस्ट से बैंक शाखा तक पहुंचाने का जिम्मा कलेक्शन एजेंसी का है। ऐसे में कलेक्शन एजेंसी ही आयकर विभाग को सभी दस्तावेज दिखाएगी। बैंक अपना पैसा कलेक्शन एजेंसी के सिक्योरिटी डिपॉजिट से काट लेगा।     

 31 लाख की पुरानी करेंसी के मामले में भी निदेशालय ही करेगा जांच                  
साहिबाबाद के शालीमार गार्डन से पुरानी करेंसी के 31.64 लाख रुपये पकड़े जाने की जानकारी आयकर विभाग ने प्रवर्तन निदेशालय को दे दी है। आईटीओ राहुल गौतम ने बताया कि पुरानी करेंसी की जांच प्रवर्तन निदेशालय को सौंपी जाएगी।


ईडी के अधिकारी प्रॉपर्टी डीलर परमजीत सिंह और उसके साथी ऋषि से पूछताछ कर सकते हैं। उधर, बृहस्पतिवार देर रात पूछताछ के बाद प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथी को पुलिस ने छोड़ दिया।                 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed